Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा के होटल पर GST का छापा, जानिए क्या हुई कार्रवाई

September 29, 2026

हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुदस्सिर के बाद दूसरी गिरफ्तारी

September 29, 2026

ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग केी कार्रवाई, 26 से अधिक शराब ठेकों पर छापेमारी

September 29, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा के होटल पर GST का छापा, जानिए क्या हुई कार्रवाई
उत्तराखंड

पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा के होटल पर GST का छापा, जानिए क्या हुई कार्रवाई

News DeskBy News DeskSeptember 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार में जीएसटी विभाग की टीम ने मंगलवार को पूर्व मेयर अनीता शर्मा के पति के होटल अशोका पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दस्तावजों की जांच में पाया कि होटल निर्माण के दौरान 20 लाख का इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया गया जिसे मौके पर ही जमा कराया गया। साथ ही मौके पर टीम ने दो पेटी दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए और गाड़ी में डालकर टीम रवाना हो गई। अधिकारियों के अनुसार मौके पर पूर्व मेयर पति कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने गलती मानते हुए 20 लाख रुपये आईटीसी के टीम को जमा करा दिए। वहीं जीएसटी की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। करीब तीन घंटे तक दस्तावेज खंगालने के बाद टीम रवाना हो गई। 

दरअसल मंगलवार को हरिद्वार के होटल अशोका पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। होटल पर जीएसटी की कार्रवाई की सूचना के बाद मौके पर कांग्रेसी की बड़ी भीड़ जुटना शुरू हो गई। दोपहर करीब 12 बजे जीएसटी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। यह खबर शहर में फैलते ही करीब एक बजे कांग्रेस नेताओं की भीड़ लग गई। करीब ढाई बजे टीम दस्तावेज जब्त करने शुरू किया और तीन घंटे तक दस्तावेज खंगालने के बाद करीब तीन बजे टीम मौके से रवाना हो गई।

जीएसटी विभाग की एसआईपी शाखा के असिस्टेंट कमिश्नर राजीव तिवारी ने बताया कि छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया था। टीम में विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और ऑडिट इकाई सहित कुल 10 अधिकारी शामिल रहें। जांच में पाया कि होटल निर्माण के दौरान आईटीसी के पात्र नहीं होने के बावजूद विभाग से आईटीसी हासिल की गई। निर्माण काम पर लगने वाली आईटीसी को होटल के कमरों के किराए की आईटीसी दर्शा कर आईटीसी को हासिल किया गया। बताया होटल मालिक ने गलती मानते हुए 20 लाख रुपये टीम को जमा कराए है। बड़ी मात्रा में होटल में रखे दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड को जब्त किया गया है। सभी दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। सभी दस्तावजों का सत्यापन भी किया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच में सहयोग किया गया है, किसी को टारगेट करके यह कार्रवाई नहीं की गई है, आगे जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं मौके पर पूर्व मेयर पति अशोक शर्मा मामले को राजनीतिक रूप देते दिखे। अशोक शर्मा ने कहा कि लगातार सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान जारी है। इस वजह से शायद सरकार को कोई दिक्कत हुई होगी। कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की कोई टैक्स चोरी नहीं की है और ऐसी कार्रवाई से कुछ नहीं होने वाला है। आगामी दिनों में जबरदस्त पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। 

बता दे कि अशोक शर्मा कांग्रेस में सक्रिय नेता हैं और लगातार हरिद्वार से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वो हरिद्वार में सड़क, शौचालय और अन्य मुद्दों पर सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

June 28, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

February 22, 2026

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

February 13, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

February 2, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी दी

February 2, 2026

मौसम को देखते हुए आज आज स्कूलों की छुट्टी, उत्तराखंड के दो जिलों में आदेश भी जारी

January 27, 2026

जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक ₹50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, राशन डीलर की शिकायत पर कार्रवाई

January 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

विधायक उमेश कुमार को कोर्ट से मिली जमानत, चैंपियन को भेजा गया जेल

अपराध January 27, 2025

हरिद्वार। खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश को भी पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां…

युवकों पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार, पंसारी फरार, लक्सर बाजार से खरीदा था तेजाब, 800 ली. तेजाब बरामद

October 23, 2025

कुशवाहा धर्मशाला में जया मैक्सवेल अस्पताल का स्वास्थ्य शिविर, 300 लोगों ने कराई निशुल्क जांच

July 15, 2024

SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में परिवारों जोड़ने का काम कर रही महिला हेल्पलाइन, 5 घरों को टूटने से बचाया

September 13, 2025
अन्य खबरें

पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा के होटल पर GST का छापा, जानिए क्या हुई कार्रवाई

September 29, 2026

हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुदस्सिर के बाद दूसरी गिरफ्तारी

September 29, 2026

ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग केी कार्रवाई, 26 से अधिक शराब ठेकों पर छापेमारी

September 29, 2026

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.