Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
अपराध

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

News DeskBy News DeskAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्स, हरिद्वार। दो अगस्त की रात से लापता शिवपुरी, रायसी निवासी अंकित चौहान का शव गंगा से बरामद हो गया है और हत्याकांड की गुमशुदगी की गुत्थी भी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार कारोबार और पारिवारिक रंजिश के चलते अंकित की हत्या की गई थी। गांव के ही चार लोगों ने रास्ते में बाइक रोककर उसकी हत्या की और शव को बाइक से बांधकर गंगा में डुबो दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से गंगा से अंकित का शव और बाइक बरामद कर ली। कई दिन से अंकित की तलाश न होने पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को वीडियो कॉल कर पूरे मामले से अवगत कराया था और तत्काल कार्रवाई करने की मांग की थी। 

पुलिस के अनुसार अंकित चौहान दो अगस्त की रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक लापता हो गया और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। परिजनों ने तलाश के बाद तीन अगस्त को कोतवाली लक्सर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामला गंभीर होने पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। 

जानिए हत्या की वजह 

मैनुअल पुलिसिंग के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अंकित की गांव के ही सचिन, मेहकार, कुलवंत और अंकित उर्फ फौजी से रंजिश चल रही थी। इसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अंकित ट्रैक्टर ट्रॉली से खनन की मुखबिरी करता था। इससे उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी जाती थीं और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश थी। आरोपियों ने अंकित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 

आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुआ शव

पूछताछ के बाद पुलिस चारों आरोपियों को साथ लेकर उनके बताए स्थान पर पहुंची। वहां एसडीआरएफ की टीम को गोताखोरों के साथ बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद गंगा में डूबी मोटरसाइकिल और अंकित का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बाइक और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अंकित चौहान उर्फ फौजी पूर्व में खानपुर थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दो अगस्त की रात अंकित के घर लौटते समय आरोपियों ने उसकी बाइक रास्ते में रोक ली। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। शव को बाइक के साथ बांधकर शिवपुरी गांव के पास खुसरो की ठोकर से गंगा में डुबो दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। वहीं पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और पुलिस व एसडीआरएफ की तत्काल कार्रवाई की सराहना की।

ये चार आरोपी गिरफ्तार

1.सचिन पुत्र पवन, निवासी शिवपुरी रायसी

2.मेहकार पुत्र पवन, निवासी शिवपुरी रायसी

3.कुलवंत पुत्र कल्लू, निवासी शिवपुरी रायसी

4.अंकित चौहान उर्फ फौजी पुत्र सुरेश पाल, निवासी शिवपुरी रायसी( हत्या के प्रयास के केस में पूर्व में जेल जा चुका है।)

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई नितिन चौहान, रायसी चौकी प्रभारी राजीव उनियाल, भीकमपुर चौकी प्रभारी यशवीर नेगी, कांस्टेबल अरविंद, ध्वजवीर, हिमांशु चौधरी, मुकेश, अनूप पोखरियाल, सुरेश, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह चौहान और हेड कांस्टेबल रविंद्र नगर शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026
इन्हें भी पढ़े-

खुलेआम शराब पीना पड़ा भारी, सिडकुल पुलिस ने 42 लोगों को दबोचा, सबका काटा चालान

अपराध October 16, 2025

हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, ढाबों और सड़कों किनारे बैठकर शराब पीने और…

योग दिवस पर एलिवेट योगा स्टूडियो का आयोजन, ओम घाट पर शहरवासियों ने लिया ‘करो योग, रहो निरोग’ का संकल्प

June 21, 2025

कांवड़ मेला संपन्न, 4.5 करोड़ पहुंचा आंकड़ा, डीएम और एसडीएम ने लिया भगवान शिव और मां गंगा का आशीर्वाद

July 23, 2025

उत्तराखंड में यूसीसी के पहले हलाला तीन तलाक केस में नया मोड़, पीड़िता के भाई का मोबाइल हैक, सबूत मिटाने का आरोप

May 18, 2026
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.