Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया
अपराध

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

News DeskBy News DeskJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

गीता जोशी ।

हरिद्वार। कांवड़ मेला शुरू होने से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। प्रशासन का सख्ती के बावजूद हरिद्वार में नकली पनीर बनाया जा रहा था। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने श्यामपुर थाना पुलिस को साथ लेकर डेयरी पर छापेमारी की और 50 किलो नकली मिलावटी पनीर जब्त कर लिया। सेहत के लिए हानिकरण केमिकल मिलाकर पनीर बनाया जा रहा था। 

जानकारी के अनुसार, कांवड़ मेले के मध्यनजर हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अवैध खाद्य निर्माण इकाइयों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर थाना पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कांगड़ी स्थित एक पनीर एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण इकाई (गुर्जर डेयरी) पर छापेमार कार्रवाई की। श्यामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान निर्माण स्थल पर एक एल्यूमिनियम कंटेनर में बिक्री के लिए रखा लगभग 50 किलोग्राम पनीर बरामद किया गया। पूछताछ में डेयरी संचालक के भाई सराफत अली ने बताया कि पनीर निर्माण में दूध पाउडर एवं फॉस्फेट का प्रयोग किया गया है। मौके से मिल्क पाउडर के लगभग 50 खाली पैकेट भी बरामद हुए, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बनाए गए पनीर एवं निर्माण में प्रयुक्त दूध के दो सेंपल लेकर जांच के लिए  राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं। नमूना लेने के उपरांत शेष लगभग 49 किलोग्राम पनीर को मौके पर जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दबाकर नष्ट कराया गया।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि डेयरी संचालक द्वारा रिटेल व्यवसाय के लिए प्राप्त खाद्य लाइसेंस पर ही दुग्ध उत्पादों का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर पनीर निर्माण इकाई के संचालक इमादत अली एवं मौके पर उपस्थित उनके भाई सराफत अली को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा नोटिस जारी किया गया।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि छापेमारी के दौरान जब्त किए गए पनीर को नष्ट किया गया है। यदि जांच रिपोर्ट मानकों के विपरीत आई तो, मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। डेयरी संचालक को लाइसेंस न दिखाने पर नोटिस भी जारी किया गया है। कांवड़ मेले को देखते हुए लगातार निरीक्षण अभियान जारी रहेगा, इसलिए लिए टीमें लगाई गई हैं। 

छापेमारी के दौरान संयुक्त कार्रवाई में श्यामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा, एसआई रविंद्र गौड़, कांस्टेबल मनमोहन सैनी, सुशील, खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त (गढ़वाल मंडल) राजेंद्र सिंह रावत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन तथा पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

युवती से मिलने हरिद्वार आए युवक की पिटाई, गले में पहनाया पट्टा, गैर समुदाय से जुड़ा है मामला

July 18, 2026

काठा के जंगल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला

July 18, 2026

गाजियाबाद में किसान के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, हाथ जोड़ती रही मां

July 18, 2026

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

July 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

साले को गोली मारने की फिराक में घूम रहा था आरोपी, श्यामपुर पुलिस ने तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

अपराध May 18, 2025

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। हरिद्वार की श्यामपुर थाना पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात…

60 वर्षीय कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

October 10, 2025

पत्रकारों द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित

March 10, 2025

रेलवे फाटक पर जट बहादरपुर के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, अंधाधुंध फायरिंग में पलटी गाड़ियां

March 16, 2025
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.