Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग
अपराध

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

News DeskBy News DeskAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार के भूपतवाला स्थित सौ वर्ष से अधिक पुरानी अमेरिकन आश्रम/स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने जांच पूरी होने तक संपत्ति पर यथास्थिति बनाए रखने और उसे सरकारी संरक्षण में लेने की मांग भी की। अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

पार्षद सुनीता शर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि अमेरिकन आश्रम हरिद्वार की प्राचीन धार्मिक धरोहरों में शामिल है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही कांवड़ यात्रियों की आस्था भी इस आश्रम से जुड़ी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक ट्रस्ट की संपत्ति को गुपचुप तरीके से बेचकर उसकी रजिस्ट्री करा दी गई। ऐसे में संपत्ति के दस्तावेज, रजिस्ट्री और वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच जरूरी है। उन्होंने बताया कि आश्रम परिसर में पूर्व में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारे, निशुल्क दवा वितरण और धर्मशाला जैसी सेवाएं संचालित होती थीं। आरोप है कि निजी कब्जे के कारण इन सुविधाओं का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कांवड़ मार्ग को बाधित किए जाने का आरोप लगाते हुए इस पहलू की भी जांच कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने धार्मिक ट्रस्ट की संपत्ति के हस्तांतरण और बिक्री से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जांच कराने पर जोर दिया। आरोप लगाया गया कि सक्षम न्यायिक अनुमति के बिना संपत्ति की रजिस्ट्री कराई गई। पार्षद ने कहा कि जांच में यह स्पष्ट होना चाहिए कि संपत्ति की बिक्री किस प्रक्रिया के तहत हुई और उससे संबंधित धनराशि का भुगतान और लेनदेन किस प्रकार किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने मामले की उच्चस्तरीय एसआईटी जांच कराने, कथित अवैध बिक्री को निरस्त कराने और संपत्ति को सरकारी संरक्षण में लेने की मांग की। इसके अलावा दोषी ट्रस्ट पदाधिकारियों और क्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कथित अवैध निर्माण पर रोक लगाने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई। संपत्ति से जुड़े सभी दस्तावेज, रजिस्ट्री, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की फोरेंसिक ऑडिट कराने तथा जांच पूरी होने तक संपत्ति पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग भी रखी गई।

सुनीता शर्मा ने कहा कि निष्पक्ष जांच से ही अमेरिकन आश्रम की संपत्ति के वास्तविक स्वामित्व, रजिस्ट्री और वित्तीय लेनदेन से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक धरोहर से जुड़े इस मामले में प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आश्रम की संपत्ति और उससे जुड़ी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का संरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 30, 2026

हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुदस्सिर के बाद दूसरी गिरफ्तारी

September 29, 2026

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

समाजसेवी भूपेंद्र कुमार ने छात्राओं को वितरित की खाद्य सामग्री, स्कूल को दिए कंप्यूटर

हरिद्वार October 4, 2024

हरिद्वार, 04 अक्टूबर। समाजसेवी भूपेंद्र कुमार ने नवरात्र के पावन दिनों में सरकारी स्कूल में…

डाक विभाग में बिना परीक्षा के नौकरी का सुनहरा मौका, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, ऐसे करें आवेदन।

February 18, 2025

लालढांग उपचुनाव: पंचायत उपचुनाव में गीता का प्रचार जोर पर, महिलाओं से मिल रहा खास समर्थन

May 26, 2025

कांगड़ी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कंटेनर, अचानक लगी आग से मचा हड़कंप

September 18, 2025
अन्य खबरें

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026

गांधी जयंती पर खेलों के जरिए स्वस्थ जीवन और अनुशासन का संदेश,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.