Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»त्रिवेंद्र के बयान के समर्थन में आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, हरीश रावत ने किया विरोध
उत्तराखंड

त्रिवेंद्र के बयान के समर्थन में आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, हरीश रावत ने किया विरोध

News DeskBy News DeskMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार से भाजपा सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शेर और कुत्ते वाले बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बयानों में विरोधाभास देखने को मिला। जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिवेंद्र के बयान की कड़ी निंदा की वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने खुले तौर से त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान का समर्थन किया और कहा कि वो भ्रष्टाचार का साथ नहीं दे सकते। इस मुद्दे पर वो त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हैं।

सुनिए क्या बोले… कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा

शनिवार को हरिद्वार एक आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हरीश रावत और करन माहरा ने अलग अलग बयान दिए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके बयान की तुलना पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से कर डाली। वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान का समर्थन किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घमंड में प्रेमचंद पार्ट 2 बयान दिया है। इतना ही नहीं हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह ने संसद में खनन का बिल्कुल सही मुद्दा उठाया है लेकिन सरकार की विफलता के लिए अधिकारियों को ऐसे शब्दों से संबोधित नहीं किया जा सकता है। त्रिवेंद्र सिंह ने घमंडिया शब्दों का इस्तेमाल किया है जो शब्द तकलीफ पहुंचाने वाला है। इतना नहीं हरीश रावत ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब अधिकारी कमजोर राजा के राज में काम करते हैं, उन्हें ये सब झेलना पड़ता है।

सुनिए क्या बोले … पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

वहीं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस लगातार खनन के मुद्दे को उठा रही थी और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दो दो बार सदन में इस मुद्दे को उठाकर मोहर लगाने का काम किया है। जिन लोगों के खिलाफ बयान दिया गया है यदि वह सही होते तो ऐसा बयान नहीं आता। करण महारा ने कहा कि वो भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े नहीं हो सकते इसलिए वो त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हैं।

हालांकि कांग्रेस के दोनों नेताओं ने अलग अलग बयान क्यों दिए इसके बारे में दोनों ही कोई जवाब नहीं दे पाए। मगर दोनों के बयानों में विरोधाभास जरूर नजर आया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026

कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को लेकर दिया बड़ा बयान, बोली – पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026
इन्हें भी पढ़े-

धर्म, न्याय और तेजस्विता के प्रतीक हैं भगवान परशुराम-पंडित अधीर कौशिक

हरिद्वार April 19, 2026

हरिद्वार, संवाददाता। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा व भव्यता…

उत्तराखंड में छुट्टी : रामनवमी पर 01 अक्टूबर का अवकाश घोषित, आदेश हुआ जारी 

September 30, 2025

डकैती कांड पर भड़के संत, पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

September 7, 2024

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026
अन्य खबरें

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.