Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित,गोल्ड और सिल्वर मेडल से नवाजे गए छात्र-छात्राएँ
हरिद्वार

केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित,गोल्ड और सिल्वर मेडल से नवाजे गए छात्र-छात्राएँ

News DeskBy News DeskMarch 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बहादराबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन किया। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कॉलेज की छात्राओं को गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

हरिद्वार निवासी गुरप्रीत कौर, जो एम.एससी नर्सिंग की छात्रा हैं, को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। वहीं, पौड़ी जिले की स्वाती नेगी, जो एम.एससी नर्सिंग की ही छात्रा हैं, को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। इनके अलावा, कॉलेज के कई अन्य विद्यार्थियों को भी डिग्री और उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें जानवी, उपासना, तनुजा, पूनम, अनुष्का, अंशिका रावत, अमन, आकांक्षा कुमारी समेत कई छात्र-छात्राएँ शामिल रहीं।

भव्य दीक्षांत समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

यह भव्य दीक्षांत समारोह हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, बायखाला, होपटाउन, सेलाकुई, देहरादून में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. धन सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि एवं ऋषिकेश एम्स की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. डॉ. मीनू सिंह शामिल थीं।इस गौरवपूर्ण अवसर पर केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार शर्मा और डायरेक्टर डॉ. प्रीतशिखा शर्मा भी उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम – डॉ. प्रीतशिखा शर्मा

कॉलेज के विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डायरेक्टर डॉ. प्रीतशिखा शर्मा ने कहा कि यह हमारे कॉलेज के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का यह परिणाम है। हम हमेशा उच्च स्तरीय शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों की सराहना की

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि केयर कॉलेज के छात्र-छात्राएँ अपनी मेहनत और लगन से न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि नर्सिंग एवं स्वास्थ्य सेवा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सराहनीय है कि कॉलेज अकादमिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास पर भी ध्यान दे रहा है। मैं कॉलेज को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ।

केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बहादराबाद (हरिद्वार) उत्तराखंड के प्रतिष्ठित नर्सिंग कॉलेजों में से एक है और इसे “बेस्ट नर्सिंग कॉलेज” अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। यहाँ नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिनमें विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाता है।

कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार शर्मा ने इस मौके पर कहा हम अपने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से अत्यंत गर्वित हैं। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और हमारे समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया है और यह साबित कर दिया है कि यहाँ शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

जट बहादरपुर प्रकरण: 6 आरोपी गिरफ्तार, विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग के केस में भी आरोपी है जतिन चौधरी

अपराध March 18, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने जट बहादरपुर गांव के युवक की हत्या में शामिल छह आरोपियों…

बांग्लादेश के तीन यंग लीडर, जिन्होंने कर दिया तख्ता पलट

August 7, 2024

सरकारी अस्पताल से फरार हुआ मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश, पुलिस प्रशासन ने हड़कंप

April 8, 2025

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मुख्य महंत समेत संतों का किया पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मान

May 17, 2025
अन्य खबरें

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.