Author: News Desk

हरिद्वार, 13 मार्च। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, हरिद्वार में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘उमंग’ का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी और प्रधानाचार्य अशोक गौतम ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर पंकज चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और रोप स्किपिंग जैसे खेल शामिल रहे, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में खुशी और आलोक ने पहला स्थान प्राप्त किया। रोप स्किपिंग…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। अवैध खनन से जुड़े एक वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद हरिद्वार पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी हरिद्वार द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए चौकी प्रभारी सहिंत 06 लोगों को किया निलम्बित किया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी एसपी देहात शेखर चंद सुयाल को दी गई। कार्रवाई से एसएसपी का स्पष्ट संदेश गया है…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में आवारा सांड की टक्कर से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 75 वर्षीय रामकिशन निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार घटना जगजीतपुर स्थित मांगेराम की पुलिया के पास की है। बीते गुरुवार शाम शाम के वक्त बुजुर्ग रामकिशन सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पहले कि वो सम्भल पाते…

Read More

हरिद्वार। वन विभाग की रुड़की रेंज स्थित ग्राम भारापुर भौंरी के पास एक गुलदार 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गांव के आसपास गुलदार दिखाई देने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि गुलदार जंगल से भटककर गांव के पास पहुंचा और एक खेत में बोरवेल के गड्ढे में गिर गया।…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वर्ण समाज पर काला कानून यूजीसी थोपकर समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून को वापस लिए जाने तक आंदोलन चलाया जाएगा। मंगलवार को भोपाल हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा का हरिद्वार पहुंचने पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में पगड़ी पहनाकर और फरसा भेंटकर स्वागत किया गया। बिल्केश्वर कालोनी में स्वागत के दौरान पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि भोपाल हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा स्वर्ण समाज की…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। मोतीचूर फ्लाईओवर हादसे के बाद हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित ने जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों की खराब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तीन परियोजना निदेशकों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जनपद से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को तत्काल गड्ढा मुक्त किया जाए और सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।  डीएम ने एनएच रुड़की, देहरादून और नजीबाबाद के परियोजना निदेशकों को नोटिस जारी किए। नोटिस में कहा कि जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन…

Read More

हरिद्वार। बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। इस मामले में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बयान की निंदा की है। मीडिया को जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक संत परंपरा से जुड़े व्यक्ति भी हैं। ऐसे में किसी की मां को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी करना न केवल अमर्यादित…

Read More

गीता जोशी, लालढांग। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में गुलदार और हाथियों के बाद अब जंगली भालू दहशत का विषय बन गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट से सटे गांव रसूलपुर के पास आज दिन दहाड़े भालू देखा गया है। आबादी के नजदीक की भालू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और भालू को दूर जंगल में खदेड़ा गया। लोग पहले से ही गुलदार और हाथियों की दहशत में रहते हैं और अब भालू ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। कुछ…

Read More

हरिद्वार। रायवाला थाना क्षेत्र स्थित मोतीचूर फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार रात को फ्लाईओवर पर तेज गति में जा रहे चार वाहन टकराए और मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयंकर हुआ कि टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई। आग लगते ही फ्लाईओवर पर अफरा तफरी मच गई। आग के बाद फ्लाईओवर पर अफरा तफरी गई और सड़क पर लंबा जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग की ओर से फार्मा अन्वेषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने फार्मेसी और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिन्हें अतिथियों और शिक्षकों ने सराहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्रों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट और मॉडलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए विचारों को सामने लाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि फार्मेसी क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी है और इसमें शोध व…

Read More