Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
गीता जोशी। हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत लगातार एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगा रहीं हैं। उन्होंने अपनी विधानसभा में रहने वाले 838 वन गुज्जरों के नामों पर साजिशन आपत्ति लगाने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी विधानसभा में उनके समर्थकों को टारगेट किया जा रहा है, ताकि उनके वोट काटे जा सकें। उन्होंने इसे बड़ा स्कैम बताया और लालढांग क्षेत्र में प्रेस वार्ता कर उन्होंने इस मुद्दे का पुरजोर विरोध करने की चेतावनी दी। दरअसल हरिद्वार जिले में एसआईआर प्रक्रिया चल रही है और दस्तावेज उपलब्ध न होने या फिर मैपिंग न होने के…
हरिद्वार। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और अपर मुख्य अधिकारी महेश विश्नोई ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान जिला पंचायत के सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत भवन को तिरंगे से सजाया गया। परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने कर्तव्यों का…
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिद्वार नगर निगम कार्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। नगर निगम की मेयर किरण जैसल और मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर समेत नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान देश…
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई उत्तराखंड की ओर से गोल्डन ट्री वेंकट हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति, संस्कृति और बच्चों की प्रतिभा का खूबसूरत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अमिता चड्ढा ने किया। कार्यक्रम में देहरादून से हिमाचल टाइम्स अखबार की इंद्राणी पांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वरिष्ठ पत्रकार मेहताब आलम और अर्जुन धनगर विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। गायत्री म्यूजिक टीम की उमा तनेजा के…
गीता जोशी।लालढांग, हरिद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के बैंड दल ने व्यायाम शिक्षक अजय शर्मा के नेतृत्व में पूरे गांव में प्रभात तिरंगा रैली निकाली। रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। ग्रामीणों ने भी रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रैली के विद्यालय पहुंचने के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की शान बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा ने की। पीटीए अध्यक्ष जबर…
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर की ओर से नगर के प्रमुख चौराहों और महापुरुषों की प्रतिमाओं को भव्य एवं आकर्षक साज-सज्जा से सजाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सजावट से सुशोभित प्रमुख चौराहों और स्थलों का अनावरण किया। इस अवसर पर भाजपा शिवालिक नगर मंडल एवं केशव नगर मंडल की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में भी नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। राजीव शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं,…
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और किसान शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और भारत माता के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। इस अवसर पर शिवा चौहान ने कहा कि तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देना है।…
गीता जोशी।हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को लालढांग क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के लालढांग मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में आयोजित यात्रा मीठीबेरी तिराहे से शुरू होकर लालढांग बाजार होते हुए गांधी चौक तक पहुंची। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञानदीप कन्या इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर…
लक्स, हरिद्वार। दो अगस्त की रात से लापता शिवपुरी, रायसी निवासी अंकित चौहान का शव गंगा से बरामद हो गया है और हत्याकांड की गुमशुदगी की गुत्थी भी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार कारोबार और पारिवारिक रंजिश के चलते अंकित की हत्या की गई थी। गांव के ही चार लोगों ने रास्ते में बाइक रोककर उसकी हत्या की और शव को बाइक से बांधकर गंगा में डुबो दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से गंगा से अंकित का शव और बाइक बरामद कर ली। कई दिन से…
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा अपने अंतिम दौर में है। एक ओर आसमान से लगातार मूसलाधार बारिश बरस रही है, वहीं दूसरी ओर लाखों कांवड़ियों की भारी भीड़ के बीच नगर निगम के कर्मचारी लगातार अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। बारिश के चलते जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम की टीमें जलभराव के संवेदनशील स्थलों पर लगातार तैनात हैं। कर्मचारी जल निकासी के साथ-साथ कांवड़ मार्गों की सफाई व्यवस्था को भी लगातार संभाल रहे हैं। इसी बीच नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, IAS ने भगत सिंह चौक अंडरपास के निकट, रानीपुर मोड़, संदेश नगर, पुराना आरटीओ चौक एवं ज्वालापुर…
