Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 09 जुलाई। मौसम विभाग ने हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिले के लिए अगले तीन घंटों का रेड अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह 8:24 बजे से 11:24 बजे तक दोनों जिलों के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। अलर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले के लक्सर, मंगलौर और खानपुर तथा पौड़ी गढ़वाल के गुमखाल, दुगड्डा, कोटद्वार, देवराना समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन ने भी लोगों को नदी-नालों और जलभराव…
गीता जोशी। हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस की कसरत जारी है। रविवार को हरिद्वार और उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग हुई। जिसमें आगामी कांवड़ मेले के सकुशल संचालन में आपसी समन्वय को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मेले के दौरा भारी वाहनों की एंट्री, डीजे संचालन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में वायरलेस संचार के माध्यम से त्वरित समन्वय, प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट्स पर विस्तृत चर्चा की। इतना ही नहीं हाईवे और बॉर्डर का अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। दरअसल इस बार कांवड़…
गीता जोशी। हरिद्वार। हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियाबड़ गांव के पास रविवार शाम चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि बोनट से धुआं निकलते देख चालक ने सूझबूझ से काम लिया। कार को साइड में लगाकर उतर गया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल यातायात नियंत्रित कर सुरक्षा घेरा बनाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त…
नाला सफाई को लेकर भाजपा के दो नेताओं में विवाद, पार्षद पर जान से मारने की धमकी का आरोप, कोतवाली में दी शिकायत हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में नाला सफाई को लेकर भाजपा के दो नेताओं के बीच विवाद सामने आया है। वार्ड नंबर-1 में नाला सफाई की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा पार्षद और मंडल मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पार्षद के खिलाफ नगर कोतवाली में शिकायत दी गई है। इस बीच दोनों के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल…
हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग कार्यालय के बाहर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के प्रदर्शन के बाद वन प्रभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कथित अनियमितताओं की जांच शुरू कर दी है। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने खुद यह जांच बैठाई और से रूड़की उप वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद को विस्तृत एवं तथ्यात्मक जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं शिकायतकर्ता एवं जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष आजाद अली को उपलब्ध साक्ष्यों के साथ 7 जुलाई को उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा गया है। डीएफओ कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि आजाद…
ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ा ढके बिना ले जाने पर निगम कर्मचारी को नोटिस, सभी चालकों को दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार। नगर निगम ने घाट क्षेत्र में अपशिष्ट परिवहन के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कूड़ा निर्धारित मानकों के अनुसार ढककर नहीं ले जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित कर्मचारी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके कारण वह अपने दायित्वों का निर्वहन अपेक्षित सतर्कता के साथ नहीं कर सका। इसके बावजूद स्वच्छता व्यवस्था और अपशिष्ट परिवहन के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए…
हरिद्वार, 4 जुलाई। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच नगर आयुक्त नंदन कुमार ने शनिवार को नगर क्षेत्र के नालों और प्रमुख घाटों की सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नालों की नियमित सफाई कराने और घाटों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत भूपतवाला क्षेत्र में आरटीओ चौक के निकट स्थित नाले से हुई। इसके बाद निष्काम ट्रस्ट के समीप नाले की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों की नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित की…
लक्सर। लक्सर क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों से मगरमच्छ निकलने की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़ लिया और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। पहली घटना 2 जुलाई की सुबह करीब 4:30 बजे ग्राम डौसनी में हुई। यहां मदनपाल पुत्र जसवंत सिंह के घर में मगरमच्छ घुस आया। सूचना मिलते ही लक्सर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। दूसरी घटना 3 जुलाई की रात करीब 10 बजे ग्राम बाकरपुर…
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में मेले के दौरान स्वच्छता, शौचालय, कूड़ा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि कांवड़ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख मेला क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में एफआरपी…
कांवड़ मेले से पहले हाईवे का निरीक्षण, एसपी सिटी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी
गीता जोशी। हरिद्वार। आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ चंडीघाट से चिड़ियापुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग, नहर पटरी और कांगड़ी फ्लाईओवर का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थानों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सभी कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ यात्रियों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी…
