Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
एंकर – हरिद्वार में ललताराव पुल के पास देर रात भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर सात दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक एक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही…
हरिद्वार, संवाददाता। दिल्ली की महिला को हरिद्वार लाकर किया दुष्कर्म, ताबीज दिलाकर बीमारी भगाने का दिया था झांसा। एक युवक ने दिल्ली निवासी एक महिला को ताबीज दिलाकर बीमारी दूर भगाने का झांसा दिया और हरिद्वार लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उसे शराब पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया और अब आरोपी उस पर पति को छोड़ने का दबाव बना रहा है। हालांकि महिला ने दिल्ली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन घटना स्थल हरिद्वार का होने के चलते ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने भी जीरो एफआईआर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर…
हरिद्वार। हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बीते 24 दिसंबर से लापता युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम आर्य गिरी पुत्र विनोद गिरी है, निवासी खड़खड़ी है। आरोपी रुपयों के लेनदेन में अपने ही दोस्त सहित को नशे की ओवरडोज देकर मौत के घाट उतार दिया, ताकि उसे मृतक साहिल के उधार के रुपए लौटाने ने पड़े। एक खाली इन्जेक्शन सीसी एविल, दो खाली सिरिन्ज सूई लगी हुई और दो प्लास्टिक के रेपर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार…
देहरादून, 4 जनवरी। उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग के लिए यह क्षण अत्यंत गौरवपूर्ण रहा, जब विभाग के दो वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों डॉ. प्रो. डी. सी. पसबोला और डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव का नाम London Book of World Records (LBWRs) में दर्ज किया गया। यह उपलब्धि न केवल आयुर्वेद विभाग बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात मानी जा रही है।London Book of World Records के इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अविनाश डी. सुकुन्दे की ओर से दोनों चिकित्सा अधिकारियों को विश्व रिकॉर्ड सम्मान प्रमाणपत्र जारी किया गया है। डॉ. प्रो. डी. सी. पसबोला को यह सम्मान होलिस्टिक हीलिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय…
हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात के एक श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ गई। श्रद्धालु बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा तो मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में पड़े श्रद्धालु को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जगदीश भाई गोकाणी के रूप में हुई है, जो गुजरात के सोमनाथ स्थित बेरावल के रहने वाले हैं। जगदीश भाई अपने परिजनों के साथ गंगा गंगा…
उत्तराखंड – अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद एक्ट्रेस उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जहां शुक्रवार को कोर्ट से उर्मिला के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए गए, वहीं देहरादून पुलिस ने आरोपी सुरेश राठौर के घर नोटिस चस्पा किए गए। हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने कोर्ट से उर्मिला के खिलाफ गैर जमानती वारंट यानि एनबीडब्ल्यू हासिल कर लिया है। रानीपुर कोतवाली में साल 2024 में पूर्व विधायक की बेटी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के लिए पुलिस ने उर्मिला को कई बार नोटिस दिया था। नोटिस…
बीती रात धनौरी चौकी क्षेत्र में हुआ था दर्दनाक हादसाहरिद्वार। धनौरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत रुड़की धनौरी मार्ग पर गुरुवार रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया औरक्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मार्ग पर दोनों सड़कों के बीच पहुंचे, तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी…
हरिद्वार। नए साल के पहले दिन ही हरिद्वार पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पूरे जनपद में 62 अपराधियों के गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। हरिद्वार पुलिस द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक मानी जा रही है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। साथ ही कई गिरोहों के सरगना समेत कई आरोपी अभी भी पुलिस के रडार पर हैं, पुलिस जिनकी कुंडली खगाल रही है। दरअसल साल 2026 की शुरुआत के साथ ही हरिद्वार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते…
हरिद्वार। साल के आखिरी दिन हरिद्वार पुलिस ने लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया है। ऑपरेशन रिकवरी के तहत सिडकुल थाना और नगर कोतवाली पुलिस ने 138 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाकर चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। बरामद सभी मोबाइल की कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है। लंबे समय से खोए हुए मोबाइल वापसी की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर मोबाइल मिलते ही रौनक लौट आई। सिडकुल थाना पुलिस ने 126 खोए हुए मोबाइल रिकवर किए हैं, जिनकी मार्किट वैल्यू करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है। जबकि…
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित दादूपुर गोविंदपुर में रात को एक गोदाम पर काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में युवक बाल बाल बच गया लेकिन गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। आरोपी कार लेकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे और कई राउंड फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एक बिल्डर, मंडी के आढ़ती के पुत्रों सहित नौ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी…
