Author: News Desk

हरिद्वार। महाकुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने गुरुवार को क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्यदायी संस्था यूडीसीसी (UDCC) को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वेंडिंग जोन, पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय, क्राउड मैनेजमेंट समेत श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि कुंभ-2027 से पहले सभी परियोजनाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने…

Read More

रुड़की/हरिद्वार, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा प्रतिभा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां युवाओं को अवसरों के लिए पलायन न करना पड़े, बल्कि अपने ही प्रदेश में रोजगार, उद्यम और नवाचार के पर्याप्त अवसर मिलें। रुड़की में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम” को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में…

Read More

हरिद्वार। रुड़की में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की ओर से 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास के लिए लगातार आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण…

Read More

गीता जोशी , लालढांग। हरिद्वार। हरिद्वार में वनकर्मियों से मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की कार की तलाशी हुई तो चौंकाने वाला खुलसा हुआ। कार से 500 रुपए के 105 नकली नोट बरामद हुए। फिलहाल मामले की बारीकी से जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के किसी बड़े गिरोह से तार तो नहीं जुड़े हैं। तीनों आरोपी नजदीकी श्यामपुर गांव के रहने वाले हैं। बीती 27 जून को वन रेंज श्यामपुर में तैनात वन आरक्षी ललित कुमार ने श्यामपुर थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि…

Read More

हरिद्वार। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण और खानपुर विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। धक्का मुक्की के बीच सांसद चंद्रशेखर रावण के कपड़े तक फट गए। विरोध जताते हुए दोनों नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। जानकारी के मुताबिक आज रविवार को दोनों नेताओं का काफिला टिहरी कूच करने की सूचना पर हरिद्वार का पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। सुबह से शंकराचार्य चौक पर स्थानीय…

Read More

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित शांतिकुंज के पास सप्तऋषि लिंक मार्ग पर शुक्रवार को भूमिगत पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से अफरा-तफरी मच गई। नई सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से पाइपलाइन टूट गई, जिससे तेज गति से गैस का रिसाव शुरू हो गया। काफी देर तक लगातार गैस निकलती रही और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। समय रहते एहतियाती कदम उठाए जाने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार सप्तऋषि लिंक मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था।…

Read More

हरिद्वार। शंकर आश्रम के पास गुरुवार को नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर प्रतिष्ठान का शुभारंभ जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के संचालक सचिन गुप्ता और वंश गुप्ता ने स्वामी अवधेशानंद गिरि का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि व्यापार की सफलता का मूल मंत्र सत्यनिष्ठा, विश्वास और ग्राहकों के प्रति आत्मीय व्यवहार है। उन्होंने कहा कि आंखें मानव शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं…

Read More

हरिद्वार। शंकर आश्रम मार्ग पर मंगलवार को नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर प्रतिष्ठान का शुभारंभ जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के संचालक सचिन गुप्ता और वंश गुप्ता ने स्वामी अवधेशानंद गिरि का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि व्यापार की सफलता का मूल मंत्र सत्यनिष्ठा, विश्वास और ग्राहकों के प्रति आत्मीय व्यवहार है। उन्होंने कहा कि आंखें मानव शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं…

Read More

हरिद्वार। आगामी निर्जला एकादशी स्नान पर्व और कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत नगर निगम हरिद्वार ने रोडीबेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। लगातार दो दिनों तक चली कार्रवाई में 220 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के साथ ही कई ठेलियों को जब्त किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया। नगर निगम के अनुसार मंगलवार को क्षेत्र में 120 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए थे, जबकि बुधवार को भी अभियान जारी रखते हुए 100…

Read More

हरिद्वार। सप्तसरोवर क्षेत्र स्थित स्वामी अजरानंद महिला आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय गुरुजन स्मृति समारोह का समापन श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता महंत स्वामी स्वयंमानंद महाराज ने की, जबकि संयोजन स्वामी विचित्रानंद महाराज ने किया। कार्यक्रम स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा से पूर्व महंत स्वामी स्वयंमानंद महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी अजरानंद महाराज, माता शांतानंद, माता स्वरूपानंद और गुरुदेव सच्चिदानंद महाराज की समाधियों पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन किया। सभा में महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज, महंत सूरज दास, महंत विवेकानंद, महंत दिनेश दास, महंत मोहन सिंह, भक्त दुर्गा दास…

Read More