Author: News Desk

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। लालढांग ग्राम पंचायत में हो रहे प्रधान पद के उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अब रफ्तार पकड़ चुका है। सोमवार को प्रधान पद की प्रत्याशी गीता जोशी ने डालूपुरी मोहल्ला, पुरी नयागांव और चमरिया क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांगा। प्रचार के दौरान गीता को विशेष रूप से महिलाओं का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला। गीता जोशी ने कहा कि यदि उन्हें ग्राम प्रधान चुना गया, तो वे गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने खुद को एक शिक्षित, ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी बताते हुए कहा…

Read More

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव इक्कड़ कला निवासी युवक वसीम को पाकिस्तान के समर्थन और भारत के विरोध में वीडियो स्टेटस लगाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके कुछ घंटों के भीतर ही उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से स्टेटस लगाने में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल के मुताबिक शनिवार देर रात को बहादरपुर जट निवासी जीवेन्द्र तोमर ने थाना पथरी में शिकायत दी कि वसीम ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर…

Read More

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा से भाजपा विधायक आदेश चौहान को सीबीआई कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में मारपीट मामले में दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। यह फैसला भाजपा विधायक के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। वर्ष 2009 में आरोप था कि विधायक आदेश चौहान ने अपनी भतीजी दीपिका के कहने पर उसके पति मनीष के साथ पुलिस हिरासत में मारपीट कराई थी। यह घटना दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक पुराने मामले की पृष्ठभूमि में सामने आई थी। मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। CBI कोर्ट ने विधायक आदेश…

Read More

हरिद्वार। थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम हस्तमौली बस्ती में पिता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले की गुत्थी सुलझाते हुए बताया कि मृतक का बड़ा बेटा ही उसका हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है। लक्सर कोतवाली में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 23 मई की रात, जब सौरभ पुत्र मलखान ने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी कि…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर के गांव निहंदपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम करने गए एक किसान को जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी महावीर (उम्र करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे तुरंत लक्सर के निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार महावीर रोज की तरह सोमवार सुबह खेतों में काम करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खेत में…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। हरिद्वार की लालढांग ग्राम पंचायत पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। प्रधान पद की प्रत्याशी गीता ने काली माता बस्ती और नेपाली बस्ती में चुनाव प्रचार किया और ग्रामीणों से अपने लिए वोट की अपील की। बता दें कि गीता, वरिष्ठ समाजसेवी हरीश जोशी की पुत्रवधु हैं और उन्हें अनाज की बाली चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। गीता ने बताया कि वे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने खुद को एक शिक्षित, ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी बताते हुए कहा कि वे गांव की…

Read More

मुरादाबाद/हरिद्वार। सिविल लाइंस क्षेत्र के अगवानपुर चौकी इलाके में चलती ट्रेन से गिरकर उत्तराखंड पुलिस में तैनात एएसआई जनेश्वर प्रसाद की मौत हो गई। वह हरिद्वार से मुरादाबाद लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।जनेश्वर प्रसाद (45 वर्ष) हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव धीर मजरा के निवासी थे। वह उत्तराखंड पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में ऊधमसिंह नगर पुलिस लाइन के आर्मरी विभाग में तैनात थे। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर…

Read More

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के आठ जिलों के लिए सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। रविवार सुबह तीन ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने ओलावृष्टि और तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। अलर्ट के दायरे में अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सतही हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही मध्यम दर्जे की गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने…

Read More

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सुकरासा नदी पर पुल की सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों ने पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जनता के आवागमन और गांवों के जनसंपर्क मार्ग की समस्या को देखते हुए सुकरासा नदी के पुल बहुत ही जरूरत थी, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल कार्रवाई कराते हुए बजट के साथ सभी स्वीकृति जारी कराने का काम किया। शीघ्र ही सभी क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर उनका भव्य स्वागत करेंगे। पथरी क्षेत्र के कई गांवों के आमजनों ने वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर पूर्व कैबिनेट…

Read More

हरिद्वार। रोह नदी पर सुकरासा पुल निर्माण के लिए राजनीति शुरू हो गई है। बजट जारी होने के बाद हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और वर्तमान कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत आमने सामने हैं। दोनों ही पुल बनाने के लिए अपने अपने प्रयास का दावा कर रहे हैं। शनिवार को दोनों के बीच श्रेय लेने की होड़ दिखाई दी। दरअसल रोह नदी पर पुल के निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया गया है। लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपए की लागत से जल्द पुल बनकर तैयार होगा। इस योजना के लिए शासनादेश जारी होने पर विधायक अनुपमा…

Read More