Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»ईद वाले दिन मंगलौर क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, हत्या के बाद थाने पहुंच गया आरोपी
अपराध

ईद वाले दिन मंगलौर क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, हत्या के बाद थाने पहुंच गया आरोपी

News DeskBy News DeskJune 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

मंगलौर, हरिद्वार। ईद के मौके पर जब पूरे देश में खुशियों का माहौल था, उस समय हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने सबको स्तब्ध कर दिया। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पठानपुर गांव में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के कुछ देर बाद ही आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी देहात शेखर चंद सुयाल

मृतक युवक ईद अल-अजहा के अवसर पर अपने गांव आया था। परिजनों के अनुसार, वह सुबह घर से निकला था लेकिन कुछ ही देर बाद गांव के बाहर उसका शव खून से लथपथ मिला। गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरिद्वार के एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के बेटे की कुछ महीने पहले एक नहर में डूबकर मौत हो गई थी। उस समय मृतक युवक भी उसके साथ मौजूद था। तब से ही आरोपी युवक के परिवार को इस घटना के लिए जिम्मेदार मान रहा था। इसी रंजिश में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पठानपुर और आसपास के गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। ग्रामीणों में रोष और भय दोनों व्याप्त हैं। ईद के त्यौहार पर हुई इस घटना ने गांव की खुशियों को मातम में बदल दिया।

“घटना बेहद दुखद है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास है।” शेखर चंद सुयाल, एसपी देहात

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी या यह तात्कालिक आवेश में की गई वारदात है। वहीं, मृतक युवक के परिजन आरोपित को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल घर में मातम छाया हुआ है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मनसा देवी भगदड़ अपडेट: मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, 06 नहीं 08 श्रद्धालुओं की मौत

आस्था July 27, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर पर रविवार को हुई भगदड़ में मृतकों की…

बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में केजरीवाल विचार मंच का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

November 14, 2024

Home Décor Tips to Champion Contemporary Interiors

January 10, 2020

औचक निरीक्षण करने चारधाम रजिस्ट्रेशन सेंटर पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, दुरुस्त पाई गई व्यवस्थाएं

May 22, 2025
अन्य खबरें

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026

लालढांग में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,197 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.