Author: News Desk

हरिद्वार, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ मनु शिवपुरी ने डीपीओ अधिकारी अविनाश भदोरिया,बाल समिति सचिव दिनेश शर्मा, सीडीसी अध्यक्ष सुनीता चौहान, भूतपूर्व सी डब्लू सी अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा एवं समस्त टीम के साथ, 76वां गणतंत्र दिवस बाल गृह बाल समिति कैंपस में मनाया गया। बल गृह के बालकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें छात्रों द्वारा ताइक्वांडो का भी सुंदर प्रदर्शन किया गया। दिनेश शर्मा सचिव बाल समिति द्वारा बालकों को एक सुंदर उद्बोधन दिया गया साथ ही एक अध्यापिका द्वारा सुंदर गीत ए मेरे वतन के लोगों प्रस्तुत किया गया। डॉ मनु शिवपुरी द्वारा बालकों…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय परिसर एवं कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाने का संदेश दिया। ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे सशक्त, व्यापक और लचीला संविधान है, जो समयानुकूल समाज की आवश्यकताओं को समाहित करता है। संविधान ने समाज से कुरीतियों और…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी नगर निगम हरिद्वार की टीम पूरी तरह सक्रिय नजर आई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा सोमवार को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत रोड़ीबेलवाला क्षेत्र, सुभाष घाट, मालवीय घाट, नाई घाट, शिव घाट, बिरला घाट, हाथी पुल एवं तिरछा पुल सहित विभिन्न गंगा घाटों एवं मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को हटाते हुए घाटों और मार्गों को पुनः सुव्यवस्थित कराया। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। 77 वा गणतंत्र दिवस देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरिद्वार में योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी पतंजलि योगपीठ में झंडा फहराकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वामी रामदेव ने देश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए सभी देशवासियों से एकजुट होकर परिश्रम करने का आह्वान किया। मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि डॉलर और यूरो की बादशाहत खत्म करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों को स्वदेशी का रास्ता चुनना चाहिए। अगर देशवासी एकजुट होंगे तो वो दिन दूर नहीं जब एक 1 रुपया 100 डॉलर के…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार द्वारा हर की पौड़ी चौक पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रयास जागरूकता मंच के सहयोग से स्वच्छता को लेकर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में नगर निगम को सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया। सरल संवादों और जीवंत अभिनय के जरिए कलाकारों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नगर पालिका कार्यालय, शिवालिक नगर के दोनों व्यापार मंडल, श्रीराम कॉलोनी, नवोदय नगर सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा ध्वज फहराया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, सभासद, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी, व्यापार मंडल पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। एएसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी के आदेशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने खानपुर निवासी गुरमीत को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी शातिर किस्म…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग और हर जाति को सम्मान मिल रहा है और कश्यप समाज को भी जल्द बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। कहा कि ओबीसी के प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ाने और मत्स्य बोर्ड के प्रतिनिधत्व पर भी मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। शुक्रवार को श्री कश्यप समाज आश्रम समिति हरिद्वार की ओर से स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा में राजवीर सिंह कश्यप को प्रदेश महामंत्री और नीरज कश्यप को प्रदेश मंत्री बनाने पर स्वागत समारोह किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचीं। उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग के वीआईपी घाट पर गंगा स्नान किया। इस दौरान पति प्रतीक यादव से तलाक को लेकर चल रही चर्चाओं पर सवाल पूछे जाने पर अपर्णा यादव ने मीडिया से बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया। गंगा स्नान के दौरान जब पत्रकारों ने सवाल किए तो अपर्णा यादव नाराज हो गईं। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन तीनों की फोटो खींचिए, उन्होंने बिना परमिशन के फोटो वीडियो बनाई हैं। आरोप…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक ज्वैलरी शोरूम से लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक ज्वैलर से नकली सोने की चूड़ियों के बदले असली चूड़ियां एक्सचेंज कराकर एक ठग फरार हो गया। पीड़ित ज्वैलर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित गुप्ता जी एंड संस ज्वैलर्स संचालक शिवा मित्तल ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि 10 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे दीपक कुमार उर्फ दीपक चौहान अपनी पत्नी के साथ शोरूम आया था। उसने 7…

Read More