Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»FDA का बड़ा एक्शन: बॉर्डर पर ढाई लाख रुपया का दस क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा, जमीन खोदकर गड्ढे में दबाया
हरिद्वार

FDA का बड़ा एक्शन: बॉर्डर पर ढाई लाख रुपया का दस क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा, जमीन खोदकर गड्ढे में दबाया

मुजफ्फरनगर से देहरादून ले जाया जा रहा था मावा, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई
News DeskBy News DeskOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। दीपावली पर्व से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना बुग्गावाला क्षेत्र के अंतर्गत चौकी अमानतगढ़ के पास मुजफ्फरनगर से देहरादून सप्लाई के लिए जा रहे करीब दस क्विंटल मावा से भरी एक महिंद्रा एसयूवी 500 गाड़ी को पकड़ लिया गया। मावे में मिलावट और अस्वास्थ्यकर स्थिति मिलने पर उसे मौके पर ही गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। पकड़े गए मावे की अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। टीम का नेतृत्व गढ़वाल मंडल के उपायुक्त आर. एस. रावत ने किया। उनके साथ सहायक आयुक्त हरिद्वार एम. एन. जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन तथा चौकी अमानतगढ़ पुलिस टीम मौजूद रही। जांच में पाया गया कि वाहन में रखा मावा बिना किसी तापमान नियंत्रण के प्लास्टिक और कपड़े की थैलियों में भरकर सीटों पर रखा गया था। गाड़ी खोलते ही मावे से तेज बदबू आने लगी। मौके पर मौजूद टीम ने जब पैकेटों को खोला तो न तो किसी का इनवॉयस या बिल मिला और न ही मावा बनाने या सप्लाई करने वाले प्रतिष्ठान का स्पष्ट नाम-पता लिखा था।

मौके पर गड्ढा खोदकर किया नष्ट

टीम ने खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और जनस्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए पूरे 10 क्विंटल मावे को मौके पर गड्ढा खोदकर नष्ट करा दिया। पूछताछ में वाहन चालक आरिफ पुत्र नौशाद निवासी मुजफ्फरनगर ने बताया कि उसे एक व्यापारी ने मावा देहरादून पहुंचाने के लिए कहा था। उसे न तो यह पता था कि मावा कब तैयार किया गया है और न ही उसके पास कोई वैध दस्तावेज, लाइसेंस या बिल मौजूद था। चालक ने यह भी बताया कि मावा मिल्क पाउडर, पाम ऑयल और सेपरेटाइज़्ड क्रीम से तैयार किया गया था। यह खुलासा खाद्य सुरक्षा विभाग के लिए चौंकाने वाला रहा, क्योंकि दीपावली के अवसर पर बड़ी मात्रा में मिठाईयों की बिक्री होती है और इस प्रकार की मिलावट जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

मावा के सैंपल भेजे गए जांच को

संदिग्ध मावा के कुछ सैंपल प्रयोगशाला जांच हेतु रुद्रपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। एफडीए अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यापारी और वाहन स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश से हरिद्वार और देहरादून की सीमाओं पर संदिग्ध मावा सप्लाई की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर विभाग ने चौकसी बढ़ाई और यह बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी को भी खाद्य सुरक्षा से समझौता नहीं करने दिया जाएगा।

टीम के सदस्य

कार्रवाई में उपायुक्त आर.एस. रावत, सहायक आयुक्त एम.एन. जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल रमेश कुमार और कुश यादव शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

रसूलपुर मीठी बेरी में पात्र व्यक्तियों का हुआ भौतिक सत्यापन, वंचितों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ

हरिद्वार September 8, 2025

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जन…

रबड़ के गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

February 28, 2025

60 वर्षीय कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

October 10, 2025

आज का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें

August 5, 2024
अन्य खबरें

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.