Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटा नगर निगम, ड्रोन से होगी स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी

July 3, 2026

कांवड़ मेले से पहले हाईवे का निरीक्षण, एसपी सिटी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी

July 2, 2026

कुंभ-2027: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए

July 2, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»सभी देवी-देवताओं के अंश से उत्पन्न और श्रृंगारित हैं मां दुर्गा-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री
आस्था

सभी देवी-देवताओं के अंश से उत्पन्न और श्रृंगारित हैं मां दुर्गा-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

News DeskBy News DeskApril 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 6 अप्रैल। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के संयोजन में श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के आठवें दिन की कथा श्रवण कराते हुए कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि महामाया की आराधना के कितने ही आधार तत्व वेद-पुराण, स्मृति व उपनिषद् आदि ग्रंथों में हैं। लेकिन इन सब में श्री दुर्गा सप्तशती का विशेष मान है। इसे मातृ आराधना का सेतु कहा गया है। दुर्गा सप्तशती के द्वितीय अध्याय से मातृ महिमा का विशद् वर्णन से ज्ञात होता है कि कोटि-कोटि देवताओं के दिव्यांश से मातृ देवी की उत्पत्ति हुई है। यही कारण है कि शक्ति, बल, शौर्य व महिमा में मां का नाम सबसे ऊपर है। देवी का मुख शिवशंकर के तेज से, बाल यमराज के तेज से, भुजाएं विष्णु के तेज से, दोनों चरण ब्रह्मा के तेज से और अंगुलियां सूर्य के तेज से प्रकट हुईं। हाथों की अंगुलियां वसुओं के तेज से, नासिका कुबेर के तेज से, दंत प्रजापति के तेज से, तीनों नेत्र अग्नि के तेज से, भवें संध्या के तेज से और कान वायु के तेज से प्रकट हुए। शरीर के बाद वस्त्र-आभूषण और श्रृंगार की चर्चा आई है। भगवान शिव से शूल, विष्णु से चक्र, वरुण से शंख, अग्नि से शक्ति, वायु से धनुष व वाण भरे दो तरकश, इंद्र से वज्र और घंटा, यमराज से दंड, वरुण से पाश, प्रजापति से स्फटिकाक्ष की माला से कमंडल प्राप्त हुआ। सूर्यदेव ने उनके रोमकूपों में किरणों का तेज भर दिया तो काल देवता ने उन्हें चमकती हुई ढाल व तलवार प्रदान की। क्षीर समुद्र ने हार और सदैव नवीन रहने वाले दिव्य वस्त्र प्रदान किए, कुंडल, कड़ा, नुपूर, हंसली व अंगूठियों से उन्हें श्रृंगारित किया। विश्वकर्मा ने निर्मल फरसा, अस्त्र व अभेद्य कवच तो जलधि ने सुंदर फूलों की मालाएं दीं। कुबेर ने मधु से भरा पात्र तो शेषनाग ने नागहार प्रदान किया। इस प्रकार मां दुर्गा सभी देवी-देवताओं के अंश से उत्पन्न और श्रृंगारित हैं। तभी तो वे सभी देवगणों में सर्वाधिक बलशाली हैं। देवी पुराण में अंकित है कि एकमेव देवी की आराधना से सभी देवता प्रसन्न होते हैं। देवी परम कल्याणकारी व महाशक्ति की स्वामिनी हैं। जिनकी कृपा से हरेक कार्य सहज व सरल रूप से सम्पन्न हो जाता है। शास्त्री ने रामनवमी की महिमा का भी वर्णन किया और सभी भक्तों ने मिलकर सुंदरकांड का पाठ किया। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि भगवान राम ने हमेशा मर्यादाओं का पालन किया। इसीलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि प्रभु श्रीराम के पदचिन्हों पर चलने वाला ही राम भक्त कहलाने का अधिकारी है।

इस अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े की और से प्रदेश सरकार में दायित्ववाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल व स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य यजमान बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक सतीश वन महाराज, लाहू वन महाराज, भरत शर्मा, भावना शर्मा, ओमप्रकाश जमदग्नि, बृजमोहन शर्मा, यशपाल शर्मा, सचिन शर्मा, कुलदीप शर्मा, मानव शर्मा, सोमपाल कश्यप, ओमप्रकाश लखेड़ा, मनोज कुमार, सत्यम शर्मा, जलज कौशिक, शीतल उपाध्याय, मनोज कुमार, संजय शर्मा, सोनिया कौशिक, सुषमा शर्मा, सरोज शर्मा, दिव्या शर्मा, पूजा शर्मा, गीता कुमारी, जेपी बडोनी अनुराग अरोडा ,चद्र प्रकाश शर्मा,अभिषेक कुमार,ओमकार,आकाश , सरोज शर्मा, सुषमा शर्मा,विनिता शर्मा,आदि मौजूद रहे और व्यासपीठ का पूजन किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटा नगर निगम, ड्रोन से होगी स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी

July 3, 2026

कांवड़ मेले से पहले हाईवे का निरीक्षण, एसपी सिटी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी

July 2, 2026

कुंभ-2027: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए

July 2, 2026

हरिद्वार DFO पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप, जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने फूंका पुतला

July 2, 2026

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026

गुरुजन स्मृति समारोह में ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि, कई साधु संत रहे उपस्थित

June 23, 2026

लालढांग में कृषि संवाद कार्यक्रम, वैज्ञानिकों ने एससी और एसटी किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

June 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कांवड़ मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने हरिद्वार से नारसन बॉर्डर तक परखी व्यवस्थाएं

आस्था June 28, 2025

हरिद्वार। 11 जुलाई से शुरू होने वाले आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिला…

हरिद्वार जिले में बड़े पैमाने पर दरोगाओं के ट्रांसफर, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

April 4, 2026

लेखपाल के साथ मारपीट के आरोपी प्रधान और उसके सहयोगियों की कुर्की के नोटिस, पुलिस ने कराई मुनादी

July 17, 2024

हरकी पैड़ी के बाद जगजीतपुर एसटीपी में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

October 18, 2025
अन्य खबरें

कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटा नगर निगम, ड्रोन से होगी स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी

July 3, 2026

कांवड़ मेले से पहले हाईवे का निरीक्षण, एसपी सिटी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी

July 2, 2026

कुंभ-2027: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए

July 2, 2026

हरिद्वार DFO पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप, जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने फूंका पुतला

July 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.