Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 13 से 15 जून तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

June 13, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में कार्रवाई

June 11, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»अचानक रात में सरकारी अस्पतालों में पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, डॉक्टरों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप, दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार

अचानक रात में सरकारी अस्पतालों में पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, डॉक्टरों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप, दिए सख्त निर्देश

News DeskBy News DeskFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। जनपद के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए डीएम मयूर दीक्षित ने देर रात औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे डीएम को देखकर डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने मेला अस्पताल और महिला अस्पताल हरिद्वार का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

डीएम सबसे पहले मेला अस्पताल पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत की। मरीजों ने उपचार और भोजन समय पर मिलने की बात कही। डीएम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने, सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने और खराब लाइटें तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और खराब पड़े वाटर कूलर को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। पुराने साइन बोर्ड हटाकर नए बोर्ड लगाने, वेटिंग एरिया में लगे एलईडी टीवी ठीक रखने और सफाई कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। डीएम ने डॉक्टरों को निर्देशित किया कि भर्ती मरीजों को दी जा रही बेडशीट और कंबलों की नियमित धुलाई कराई जाए। सीएमएस को साफ और स्वच्छ कंबल उपलब्ध कराने के लिए नए कंबल खरीदने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सभी वार्डों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति जानी। लेबर रूम का निरीक्षण कर प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं के बारे में जानकारी ली। ड्यूटी पर तैनात डॉ. शिवंशी ने बताया कि लेबर रूम में दो महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती हैं, जिनकी स्थिति सामान्य है। इसके अलावा 13 प्रसूताएं वार्ड में भर्ती हैं।

डीएम मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए और सभी गर्भवती महिलाओं का समुचित उपचार अस्पताल में ही सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने महिला चिकित्सालय में एंबुलेंस वाहन और 108 सेवा हर समय उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि जनपद के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी बंद को दिया समर्थन

May 20, 2026
इन्हें भी पढ़े-

जट बहादरपुर प्रकरण: 6 आरोपी गिरफ्तार, विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग के केस में भी आरोपी है जतिन चौधरी

अपराध March 18, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने जट बहादरपुर गांव के युवक की हत्या में शामिल छह आरोपियों…

नैनीताल में नाबालिक से दुष्कर्म के बाद भड़की हिंसा, दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़

May 1, 2025

How to Use Vintage Elements In Your Home

January 5, 2020

उत्तराखंड में 10 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, रिद्धिम अग्रवाल आईजी कुमाऊं और अरुणा भारती को SP जीआरपी की जिम्मेदारी

March 18, 2025
अन्य खबरें

Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 13 से 15 जून तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

June 13, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में कार्रवाई

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.