Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»दर्दनाक: बच्चा होने के बाद अस्पताल घर लौट रहा था परिवार, नहर में समा गई कार, शिशु समेत चार की मौत
उत्तराखंड

दर्दनाक: बच्चा होने के बाद अस्पताल घर लौट रहा था परिवार, नहर में समा गई कार, शिशु समेत चार की मौत

News DeskBy News DeskJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड। खुशी का माहौल कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गया। सुशीला तिवारी अस्पताल से तीन दिन के नवजात और प्रसूता को लेकर लौट रहे किच्छा के एक परिवार की कार बुधवार सुबह एक मोड़ पर नहर में समा गई। हादसे में नवजात समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दमकल कर्मियों की तत्परता से तीन लोगों की जान बचाई जा सकी। यह हृदयविदारक हादसा सुबह करीब सात बजे फायर स्टेशन के पास उस समय हुआ जब ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के बरा गांव निवासी राकेश (32) वर्ष अपनी पत्नी रामा (27) वर्ष और तीन अन्य परिजनों के साथ नवजात को लेकर घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रविवार को प्रसव पीड़ा के बाद रामा को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। कुछ ही मिनट में उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। किसानी और मजदूरी करने वाला यह परिवार पहली संतान के जन्म से बेहद खुश था। बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सभी परिजन एक कार में घर लौटने निकले। अस्पताल से महज पांच सौ मीटर आगे फायर स्टेशन मोड़ पर बारिश के कारण फिसलन वाली सड़क पर कार अनियंत्रित होकर तेज बहाव वाली सिंचाई नहर में गिर गई।

हादसा फायर स्टेशन के ठीक पास हुआ, लिहाजा तत्काल फायर अधिकारी मिंदर पाल सिंह और उनकी टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल कर्मियों ने नहर के तेज बहाव में बह रही कार को रस्सी की मदद से पुलिया के पास रोका और दरवाजा तोड़कर अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल एसटीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने नवजात, राकेश, रामा की मां कमला और जेठानी नीतू को मृत घोषित कर दिया।

घायलों में रामा, जेठ रमेश और चालक श्यामलाल शामिल हैं। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि रामा और रमेश खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

बारिश बनी हादसे की वजह
हादसे के समय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी। सड़क पर फिसलन और मोड़ के पास सुरक्षा की कमी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा रेलिंग और चेतावनी संकेत लगाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

परिवार की खुशियां उजड़ गईं
यह परिवार पहली बार नवजात को घर लाने जा रहा था। गांव में जश्न की तैयारी थी, लेकिन एक ही झटके में रामा ने अपनी मां, पति, जेठानी और नवजात को खो दिया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

दमकल कर्मियों की सतर्कता से बचीं तीन जानें
रेस्क्यू में जुटे फायर अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली, तत्काल टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। यदि कुछ मिनट की भी देर होती, तो सभी की जान चली जाती।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

June 28, 2026

मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, होगी कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

जंगल में टाइगर का शिकार, वन गुज्जरों ने मरी हुई भैंस पर छिड़का जहर, फिर काटे डाले टाइगर के पैर

May 19, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

February 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

गुरुकुल ने जीता प्रथम ज़िला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, समाजसेवी शिखर पालीवाल ने किया उत्साहवर्धन

हरिद्वार January 2, 2025

हरिद्वार। आर आर वॉलीबॉल अकैडमी द्वारा कनखल हरिद्वार में आयोजित प्रथम अंडर 21 उत्तराखंड जिला…

चलती ट्रेन में की लूट, गिरफ्तारी के बाद बदमाशों में खौफ, मांगते रहे माफी

December 16, 2024

गंगा की तेज बहाव में बहा युवक, लक्सर पुलिस और गोताखोरों ने जान पर खेलकर किया रेस्क्यू

July 24, 2024

हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, DM ने की नदी नालों से दूर रहने की अपील

July 6, 2024
अन्य खबरें

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.