Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन का दो दिवसीय चिंतन शिविर सम्पन्न, समाजसेवियों को किया सम्मानित
हरिद्वार

जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन का दो दिवसीय चिंतन शिविर सम्पन्न, समाजसेवियों को किया सम्मानित

News DeskBy News DeskJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


हरिद्वार। जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर का समापन हवन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। शिविर में किसान, संत, समाजसेवी और पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। चिंतन शिविर में किसानों की समस्याएं, धर्मांतरण, नशा और शरणार्थियों की स्थिति जैसे मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।

किसान, संत और शरणार्थियों के मुद्दों पर हुआ मंथन, उठी भूमि आवंटन की मांग

समापन अवसर पर बाबा हठयोगी ने कहा कि भारत इस समय धर्म संकट के दौर से गुजर रहा है। धर्मांतरण, नशे की लत, नैतिक गिरावट और किसानों की दुर्दशा समाज को भीतर से खोखला कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान, संत और सनातन संस्कृति को जोड़कर जनचेतना का व्यापक अभियान ही भारत को बचा सकता है। उन्होंने नागरिकता प्राप्त कर चुके हिन्दू शरणार्थियों को शीघ्र भूमि आवंटित करने की मांग दोहराई और आश्वासन दिया कि तीर्थ सेवा न्यास इन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहेगा।

तीर्थाचार्य राम विशाल दास ने कहा कि यह शिविर किसी राजनीतिक मंच का आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित एक यज्ञ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बसे शरणार्थी परिवारों के पुनर्वास के लिए अब सरकार को ठोस निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का सबसे गरीब किसान ही कल भारत का भाग्यविधाता बन सकता है, बशर्ते उसे शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान मिले। विश्व सनातन महापीठ की स्थापना एक भवन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को पुनः स्थापित करने का महायज्ञ है।

चंद्रभान चौहान ने कहा कि जय जवान जय किसान का यह आंदोलन अब केवल नारा नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव जनआंदोलन के रूप में पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल, परिवार और भविष्य – तीनों पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में संगठन उनकी आवाज बनेगा और हर समस्या को हल करने की जिम्मेदारी निभाएगा। चेतन शर्मा, अध्यक्ष, अभिनव भारत पार्टी ने कहा कि अब केवल भाषणों से नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर किसानों और सनातन धर्म के लिए जनजागरण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत की मूल शक्ति किसान, सैनिक और संत हैं। यदि इन तीनों को सशक्त कर दिया जाए, तो कोई भी विदेशी एजेंडा या धर्मांतरण भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। ए. के. सोलंकी ने कहा कि नागरिकता प्राप्त हिन्दू शरणार्थी आज भी बदहाल हालात में रह रहे हैं। दिल्ली के कैंपों में न रोजगार है, न जमीन, न सरकारी योजनाओं की पहुंच। उन्होंने मांग की कि सरकार इन्हें जमीन आवंटित करने के लिए ठोस कदम उठाए, पूर्व में बने लैंडलेस कानून या 20 सूत्रीय कार्यक्रम की तर्ज पर राहत मिले।

कार्यक्रम के दौरान पीपीएन अवार्ड योजना के अंतर्गत समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। अंत में सभी सहभागियों को विश्व सनातन महापीठ अभियान से जोड़ने का संकल्प पत्र बांटा गया और अगले चिंतन शिविर की तिथि जल्द घोषित करने का ऐलान किया गया। इस अवसर पर महंत ओमदास, महंत हितेश दास, राजबीर तोमर, नितेंद्र शर्मा, दिनेश बाली, गीतांजलि सहित कई संत, समाजसेवी और किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026
इन्हें भी पढ़े-

संतोषी माता जी दिव्य आध्यात्मिक विभूति है – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

आस्था September 12, 2024

हरिद्वार – संतोषी माता आश्रम में श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह एवं संन्यास…

Anti-war Protests Intensify in Russia along with Police Crackdown

January 4, 2020

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, RPF ने लक्सर के एक युवक को गिरफ्तार

November 8, 2024

काली सेना प्रमुख की ओवैसी को चुनौती, 5 मिनट में पहुंचा देंगे 72 हूरों के पास

November 15, 2024
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.