Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»सेल्समैन से लाखों की लूट का खुलासा, दो पेशेवर बदमाश गिरफ्तार, 04 लाख कैश बरामद और तमंचा बरामद
अपराध

सेल्समैन से लाखों की लूट का खुलासा, दो पेशेवर बदमाश गिरफ्तार, 04 लाख कैश बरामद और तमंचा बरामद

News DeskBy News DeskJanuary 6, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। बहादराबाद थाना पुलिस ने बहादराबाद स्थित पतंजलि रिसर्च सेंटर के पास सेल्समैन से हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम श्रवण गिरि पुत्र रमेश गिरि निवासी ग्राम दुगचाडा थाना देवबंद जिला सहारनपुर, हाल निवासी दौलतपुर बहादराबाद हरिद्वार और प्रणव पुत्र सुभाष सैनी निवासी ग्राम धनौरा थाना पिरान कलियर जिला सहारनपुर उ०प्र० हैं। आरोपियों के कब्जे से 04 लाख 06 हजार की नकदी, वारदात में प्रयुक्त चोरी की बाइक और तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अय्याश शौक पूरा करने के लिए दोनों आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। इस वारदात में शामिल दो आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं, दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

जानिए क्या था पूरा मामला 

बीती 30 दिसंबर को जगजीतपुर स्थित देशी शराब के ठेके से पैसे लेकर ऑटो के जरीए रुड़की के लिए निकले सेल्समैन कृष्णा राणा को पतंजली रिसर्च सेंटर के पास रुकवाकर 02 अज्ञात बदमाश उसका बैग छीन फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति से गहनता से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अज्ञात आरोपित द्वारा तमंचे का इस्तेमाल किया गया था। जिस कारण पीड़ित घबरा गया था। 

घटना को लेकर गंभीर एसएसपी 

थानाध्यक्ष बहादराबाद के माध्यम से वारदात की सूचना मिलने पर गंभीर रुख अपनाते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा विशेष टीम का गठन करते हुए घटना के जल्द से जल्द खुलासे एवं आरोपियों की धरपकड़ के आदेश जारी किए गाए और जांच की जिम्मेदारी एएसपी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी के सुपुर्द की गई। आमजन के बीच भय का पर्याय बनी इस घटना पर काम करते हुए गठित पुलिस टीम ने सीआईयू से टेक्निकल सपोर्ट लेते हुए घटनास्थल के आसपास अपनी सक्रियता बढ़ायी तथा ग्राउंड जीरो पर रहकर जानकारी जुटाई गई। वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल व आने-जाने वाले दुर्गम मार्गो पर निरन्तर निगरानी रखी गयी। जिसके परिणामस्वरुण पुलिस को 02 संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये व इनके द्वारा इस्तेमाल की जा रही मोटर साइकिल के मैच व अन्य जानकारी प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।  

एक्टिव मुखबिर तंत्र का मिला फायदा

अब तक जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस टीम ने चार जनवरी को नहर पटरी निकट तिरछापुल से मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आए। दोनों संदिग्धो व्यक्तियों को एक अवैध तमंचे व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल मौके पर दबोचा। पकड़े गए संदिग्ध ने सख्ती से पूछताछ करने पर सेल्समैन से हुए लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। वारदाता में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल को थाना सिड़कुल क्षेत्र से चोरी किया गया था। 

पेशेवर हैं पकड़े गए दोनों बदमाश

पुलिस की पकड़ में आए दोनों शातिर बदमाश काफी समय से जुर्म की दुनिया से जुड़े हुए हैं। कई बार जेल भी जा चुके चुके हैं। आरोपी श्रवण गिरि के खिलाफ यूपी एवं उत्तराखण्ड में करीब एक दर्जन मुकदमें प्रकाश में आए हैं। जिनमें से कोतवाली डोईवाला में लिखे गए 02 मुकदमों में वह वांछित चल रहा था। पकड़ में आए दूसरे आरोपी प्रणव के खिलाफ जनपद हरिद्वार व देहरादून में 03 मुकदमें दर्ज हैं। 

02 और साथी भी आए प्रकाश में, तलाश जारी

श्रवण व प्रणव से की गई पूछताछ में जुटाए गए सबूतों के आधार पर इस वारदात में 02 अन्य संदिग्ध की भी संलिप्तता प्रकाश में आयी है। बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

आरोपी श्रवण का अपराधिक इतिहास 

1-मु0अ0सं0 1221/24 धारा 109(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली लक्सर

2-मु0अ0सं0 1183 /24 धारा 309(4) बी0एन0एस0 कोतवाली लक्सर

3-मु0अ0सं0 1065/24 धारा 309(4) बी0एन0एस0 कोतवाली लक्सर

4-मु0अ0सं0 1220/24 धारा 309(4) बी0एन0एस0 कोतवाली लक्सर 

5-मु0अ0सं0 729/20 धारा 394/411 भादवि थाना देवबन्द सहारनपुर 

6-मु0अ0सं0 730/20 धारा 394/411 भादवि थाना देवबन्द सहारनपुर 

7-मु0अ0सं0 904/20 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट 

8-मु0अ0सं0 325/20 धारा 394/411 भादवि 

9-मु0अ0सं0 93/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कलियर हरिद्वार 

10-मु0अ0सं0 264/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली लक्सर

11-मु0अ0सं0 312/25 धारा 305ए, 331(4), 317(2) बीएनएस कोतवाली डोईवाला

12- मु0अ0सं0 289/25 धारा 305ए, 331(4), 317(2) बीएनएस कोतवाली डोईवाला

आरोपी प्रणव का आपराधिक इतिहास 

01. मु0अ0सं0 811/25 धारा 303(2) बीएनएस कोतवाली लक्सर

02. मु0अ0सं0- 41/25 धारा 310, 317(2) व 3(5) बीएनएस थाना भगवानपुर

03. मु०अ०सं०-388/25 धारा-303(2), 317 बीएनएस कोतवाली पटेलनगर देहरादून

पुलिस टीम में 

1- थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा

2- व0उ0नि0 नितिन बिष्ट 

3- उ0नि0 उमेश कुमार 

4- उ0नि0 जगमोहन सिंह

5- उ0नि0 करम सिंह

6- हे0कानि० रामवीर सिंह

7- कानि० बलवंत 

8- कानि० मुकेश नेगी

9- कानि० गम्भीर तोमर- कोतवाली रानीपुर

10- विवेक गुसांई- कोतवाली रानीपुर

*सी०आई०यू०हरिद्वार-*

01. निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट – प्रभारी CIU

02. कानि० वसीम

03. कानि० उमेश

04. कानि० नरेन्द्र

05. कानि० मनोज शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

युवती से मिलने हरिद्वार आए युवक की पिटाई, गले में पहनाया पट्टा, गैर समुदाय से जुड़ा है मामला

July 18, 2026

काठा के जंगल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला

July 18, 2026

गाजियाबाद में किसान के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, हाथ जोड़ती रही मां

July 18, 2026

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

July 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

फ्लाईओवर पर फटा तैयार, फ्लाईओवर की दीवार से टकराया ट्रक, नीचे गिरने से बचा

वायरल December 31, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार में प्रेमनगर पुल के पास फ्लाईओवर पर सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां…

दिवाली गिफ्ट, खोए हुए 32 मोबाइल लौटाए, चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, थैंक यू हरिद्वार पुलिस

October 17, 2025

लालढांग ग्राम पंचायत की खुली बैठक, कई मुद्दों पर की गई चर्चा

November 5, 2024

दिवाली को लेकर MNA नंदन कुमार ने बनाया ठोस प्लान, नहीं होगी गंदगी, लापरवाही पर नपेंगे अफसर

October 16, 2025
अन्य खबरें

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.