Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज की 51 वीं बरसी, साधु संतों ने दी श्रद्धांजलि
आस्था

ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज की 51 वीं बरसी, साधु संतों ने दी श्रद्धांजलि

News DeskBy News DeskMarch 30, 2025Updated:March 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 30 मार्च। रानी गली भूपतवाला स्थित ओम मुरारी आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज की 51वीं बरसी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ओम मुरारी आश्रम सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट एवं गुरु कृपा संत सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भजन-कीर्तन, प्रवचन और गुरु स्मरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के महामंत्री बाबा हठयोगी महाराज ने की संचालन राम विशाल दास महाराज ने किया। ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संतों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्तों को उनके आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। इस दौरान बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि महापुरुषों की स्मृति को केवल श्रद्धा तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनके दिखाए मार्ग को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि स्वामी निजानंद महाराज का जीवन त्याग, सेवा और भक्ति का प्रतीक था। हमें भी इसी राह पर चलते हुए समाज सेवा करनी चाहिए। महंत विष्णुदास महाराज ने कहा कि यह आश्रम संत परंपरा की पावन धरोहर है और आध्यात्मिक साधना तथा समाज सेवा का केंद्र बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। सन्त सतनाम महाराज ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कृपा से ही जीवन में शांति, समृद्धि और मोक्ष का मार्ग खुलता है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि ब्रह्मलीन निजानंद महाराज के आदर्शांे को अपनाते हुए समाज सेवा में अपना योगदान दें लगातार गरीब व असहाय निर्धन परिवारों की सेवा में समिति अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ निर्धन परिवारों को भोजन वितरित करने का काम भी किया जाता है। राम विशाल दास महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में संत समाज निर्णायक भूमिका निभा रहा है। हिन्दू संस्कृति के सर्वधन में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज के अधूरे कार्य को आश्रम में सेवा के माध्यम से किये जा रहे है मानव सेवा का संदेश लगातार दिया जाता है।

श्रद्धांजली देने वालों में सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार एवं राम विशाल दास महाराज ने सभी संत महापुरुषों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान किया। संतों को शॉल, पुष्पमाला कार्यक्रम में महंत मुरारी राम, महंत रविदेव शास्त्री, महंत शिवम महाराज, महंत गोविंद दास, महंत ओमदास, महन्त ज्ञानानन्द महाराज, स्वामी जमना दास महाराज, महंत प्रह्लाद दास, महंत दिनेश दास, आई.डी.शास्त्री, भीम सेन महाराज, पार्षद आकाश भाटी, भाजपा नेता मनोज जखमोला, चंद्र भूषण शुक्ला, डॉ हर्ष वर्धन जैन, मनोज बिष्ट, वीर चन्द गुप्ता, कपिल देव, रूपेन्द्र सिंह, अंजू राणा, रमेश कक्कड़, गगन गगन चावला, प्रदीप, निशीथ ऐरन, गौरव पाल, सन्नी गिरी, नितिन शर्मा, वेदान्त उपाध्याय, विशाल भट्ट, शिवकुमार राजपूत,सहित अनेक गणमान्य संत, समाजसेवी एवं भक्त उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। आश्रम समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगी धर्मनगरी, नगर आयुक्त ने देर रात लिया का जायजा

November 2, 2026

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026
इन्हें भी पढ़े-

टीएसपी योजना के तहत अनुसूचित जनजाति के कृषकों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन का प्रशिक्षण

हरिद्वार December 30, 2025

अनिल शर्मा, लालढांग। भरसार विश्वविद्यालय के पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचौरी (टिहरी गढ़वाल) में संचालित अखिल…

जिम करने वालों के लिए फर्जी दवाएं बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, सेक्सवर्धक दवाएं भी बरामद

May 29, 2025

खंभे से बांधकर महिला की पिटाई, आज भी नहीं बदली सोच, दो घंटे तक रहम की भीख मांगती रही महिला

December 22, 2025

श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय द्वारा लगाया गया स्वेच्छिक रक्तदान शिविर

March 11, 2025
अन्य खबरें

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

होटल अलकनंदा को लेकर धरना, सरकारी संपत्तियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार – रमणीक सिंह

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,055 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,344 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.