Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»सुलभ स्वच्छता पर्वतों की ओर’ अभियान का ऋषिकेश में समापन, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में 15,200 फीट की ऊंचाई तक किया ट्रैक
हरिद्वार

सुलभ स्वच्छता पर्वतों की ओर’ अभियान का ऋषिकेश में समापन, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में 15,200 फीट की ऊंचाई तक किया ट्रैक

News DeskBy News DeskOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

ऋषिकेश। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन ने भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के सहयोग से चलाए जा रहे विशेष अभियान सुलभ स्वच्छता पर्वतों की ओर का सफल समापन गुरुवार को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में आयोजित फलैग-इन समारोह के साथ किया। अभियान का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त पर्वतों का संदेश देना रहा।

परियोजना निदेशक ब्रिगेडियर डॉ राम प्रताप सिंह की परिकल्पना पर शुरू हुए इस स्वच्छता मिशन में राजीव रावत के नेतृत्व में दो महिला ट्रेकर्स सहित नौ सदस्यों की टीम ने 2 अक्तूबर को अपना 15 दिवसीय सफर शुरू किया था। इस दौरान दल ने करीब 750 किलोमीटर की कठिन दूरी तय की और वृहत्तर हिमालय की ऊंची घाटियों से गुजरते हुए 15,200 फीट की ऊंचाई तक चढ़ाई की। टीम ने हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान दल ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। ऊंचाई वाले इलाकों में पर्यावरण अनुकूल स्वच्छता उत्पाद उपलब्ध कराए गए। नुक्कड़ नाटक और संवाद कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय ग्रामीणों, ट्रेकर्स और पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

स्थानीय प्रशासन के सहयोग से गैर जैव निम्नीकरणीय कचरे को एकत्र कर जिम्मेदारी से निपटाया गया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान का प्रचार किया गया और नौ हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में वृक्षारोपण कर वनीकरण को बढ़ावा दिया गया। इसके अलावा, दुर्गम गांवों में चिकित्सा शिविर लगाकर वृद्धों और महिलाओं को स्वास्थ्य सहायता भी दी गई।

फलैग-इन समारोह में अध्यक्षता कर रहे स्वामी चिदानंद सरस्वती ने टीम के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह मिशन केवल हिमालय की सफाई का नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस टीम ने मिसाल पेश की है कि नागरिक भी राष्ट्रीय हित में योगदान दे सकते हैं। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष कुमार दिलीप ने कहा कि संगठन पर्यावरण स्वच्छता और सतत विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सुलभ का लक्ष्य पर्वतों से लेकर मैदानों तक स्वच्छता की ज्योति जलाए रखना है।

समारोह में उत्तराखंड स्टेट कंट्रोलर सतीश पटेल, डिप्टी कंट्रोलर श्याम नारायण ठाकुर, कर्नल संजय महाराज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह ने न केवल ट्रैक के सफल समापन को दर्शाया बल्कि स्वच्छता के मिशन को भी गांवों से घाटियों और मैदानों से चोटियों तक आगे बढ़ाने के संकल्प को भी मजबूत किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मीडिया पदाधिकारियों ने सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट की, आभार जताया और जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी

उत्तराखंड September 16, 2025

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर…

लक्सर में स्कूल संचालक की नौकरानी ने रची खतरनाक साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

August 6, 2024

जंगली जानवरों से दहशत: अकोढा कला गांव में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

August 7, 2025

श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुलेआम शराब पीने वाले 35 लोगों की निकाली बारात

November 16, 2024
अन्य खबरें

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

सामाजिक समरसता का संदेश, दलित परिवार के घर पहुंचे शिवा चौहान, साथ बैठकर किया भोजन

August 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,907 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.