Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»बुलेट से फोड़े पटाखे, गांव में पुलिस टीम पहुंची घर तो पुलिसकर्मियों पर कर दिया हमला, वर्दी भी फाड़ी
अपराध

बुलेट से फोड़े पटाखे, गांव में पुलिस टीम पहुंची घर तो पुलिसकर्मियों पर कर दिया हमला, वर्दी भी फाड़ी

News DeskBy News DeskOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार जिले के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। घर के बाहर बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़कर तेज आवाज निकालने की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर युवक के परिवार ने न सिर्फ हमला कर दिया, बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ डाली। पुलिस टीम पर हमला होते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दूसरी टीम मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी प्रदीप ने गुरुवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि गांव में ही रहने वाला भास्कर अपने घर के बाहर बाइक के साइलेंसर से पटाखों की तेज आवाज निकाल रहा है। प्रदीप के मना करने के बाद भी वह लगातार ऐसा करता रहा। सूचना पर हेड कांस्टेबल मनोज मिनान और रविंद्र नागर मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता से जानकारी लेने के बाद भास्कर के घर पहुंचे। पुलिसकर्मियों के अनुसार, उस समय भास्कर घर पर नहीं था। उन्होंने उसके पिता धूम सिंह को समझाया कि बेटे को दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत दें। पुलिसकर्मी वहां से लौट ही रहे थे कि कुछ ही दूरी पर धूम सिंह, उसकी पत्नी जयंती, भाई मदन और मदन की पत्नी सियावती ने उन्हें रोक लिया। बताया गया कि सभी ने मिलकर पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनके साथ गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई और उनके चेहरे पर भी चोटें आईं।घटना की गंभीरता को देखते हुए घायल पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कोतवाली लक्सर में फोन कर सूचना दी। कुछ देर बाद उपनिरीक्षक दीपक चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी गांव छोड़कर फरार हो चुके थे।

घायल पुलिसकर्मियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और हेड कांस्टेबल मनोज मिनान की तहरीर पर सभी चारों आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026
इन्हें भी पढ़े-

गुरुकुल में तथ्यों से छेड़छाड़ कर लिखा गया पत्र, बैक डोर से नियमितीकरण के खेल की तैयारी

हरिद्वार June 6, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार की प्रसिद्ध गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी बड़े खेल की तैयारी कर ली गई है।…

हरकी पैड़ी पर बेटे ने किया आत्महत्या का ऐलान, वीडियो कॉल देख पिता का टूटा कलेजा, वो मिसाल बन गया

July 17, 2025

नैनीताल में नाबालिक से दुष्कर्म के बाद भड़की हिंसा, दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़

May 1, 2025

लक्सर में स्कूल संचालक की नौकरानी ने रची खतरनाक साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

August 6, 2024
अन्य खबरें

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

कार्रवाई:अव्यवस्था मिलने पर सार्वजनिक शौचालय सील, शुल्क कराया वापस

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.