Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरियाणा नहीं पंजाब के निकले महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक, लोगों ने की थी धुनाई

July 15, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026

खड़खड़ी विवाद: दूसरे पक्ष ने भी की प्रेस वार्ता, बेटे की छवि खराब करने का लगाया आरोप

July 15, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»उर्मिला सनवर के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी, सुरेश राठौर के घर चिपकाया नोटिस
अपराध

उर्मिला सनवर के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी, सुरेश राठौर के घर चिपकाया नोटिस

News DeskBy News DeskJanuary 3, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड – अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद एक्ट्रेस उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जहां शुक्रवार को कोर्ट से उर्मिला के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए गए, वहीं देहरादून पुलिस ने आरोपी सुरेश राठौर के घर नोटिस चस्पा किए गए। हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने कोर्ट से उर्मिला के खिलाफ गैर जमानती वारंट यानि एनबीडब्ल्यू हासिल कर लिया है। रानीपुर कोतवाली में साल 2024 में पूर्व विधायक की बेटी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के लिए पुलिस ने उर्मिला को कई बार नोटिस दिया था। नोटिस का जवाब ने देने पर कोर्ट में अब गैर जमानत वारंट जारी किया है। पुलिस अब उर्मिला तलाश में जुटी है और दावा किया जा रहा है कि दोनों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। उर्मिला सनावर के खिलाफ दो मामले उस वायरल ऑडियो क्लिप से संबंधित हैं, जिसमें वह पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ सह आरोपी हैं। जबकि मार्च 2025 में सुरेश राठौर की पुत्री ने रानीपुर थाने में उर्मिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। 

बहादराबाद के बाद देहरादून पुलिस ने भी राठौर के घर नोटिस चस्पा किया

पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला सनावर पर लगातार पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिस तरह से उन्होंने ऑडियो वायरल किए, उसके बाद तो दोनों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए। हरिद्वार जिले में ऑडियो आने के बाद दो मुकदमे दर्ज किए गए। बहादराबाद पुलिस की ओर से पहले नोटिस चस्पा किए जाने के बाद आज शुक्रवार को देहरादून पुलिस ने भी पूर्व विधायक सुरेश राठौर के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया है। उन्हें थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं। अब देहरादून पुलिस की कार्रवाई के बाद यह माना जा रहा है कि जल्द ही आगे सख्त कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन दोनों ही आरोपी पुलिस के नोटिस का जवाब देने की बजाय अंडरग्राउंड बताए जा रहे हैं। 

ज्वालापुर कोतवाली में खुद सुरेश राठौर ने दर्ज कराया था मुकदमा

उर्मिला सनावर भले ही सोशल मीडिया पर सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा करती है, लेकिन सुरेश राठौर ने उसे अपनी पत्नी मानने से इनकार कर दिया। कुछ दिन पहले सुरेश राठौर ने उर्मिला पर साजिश रचने और उनसे 50 लाख ऐंठने का आरोप तक लगाया था। उससे पूर्व सुरेश राठौर ने उर्मिला के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कुल मिलाकर उर्मिला के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में सुरेश राठौर की बेटी जबकि ज्वालापुर कोतवाली में खुद सुरेश राठौर ने मुकदमा दर्ज कराया था। अभी हाल ही में अंकिता भंडारी केस से जुड़ा ऑडियो वायरल होने के बाद उर्मिला के खिलाफ बहादराबाद और झबरेडा थाने में लगातार दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। खास बात ये है कि इन दोनों मुकदमों में सुरेश राठौर को भी आरोपी बनाया गया है। इन मुकदमों की जांच के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसआईटी का गठन भी किया है, एसपी सिटी अभय सिंह के नेतृत्व में एसआईटी की जांच जारी है। कई बार दोनों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 

उर्मिला की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी 

तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नोटिस जारी होने के बावजूद उर्मिला सनावर भी अब तक पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुई हैं और वह भी भूमिगत बताई जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि नोटिस के बावजूद संबंधित लोग पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोर्ट से एक मामले में गैर जमानत वारंट जारी किए गए हैं। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जल्द ही उर्मिला की गिरफ्तारी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार सुरेश राठौर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी उर्मिला और सुरेश राठौर को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन जांच में सहयोग न करने और उपस्थित न होने पर पुलिस ने कोर्ट की शरण ली। अब गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 5000 Kg पॉलिथीन जब्त, 01 लाख का चालान

July 14, 2026

बच्ची के साथ नहर डूबी महिला के मामले में नया मोड़, भाई ने लगाया धक्का देने का आरोप, तलाश जारी

July 14, 2026

हरिद्वार में काठा के जंगल में 16 साल वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप, पहले प्रेमी की पिटाई, फिर दिया वारदात को अंजाम

July 14, 2026

पथरी क्षेत्र में तीन बाईकों की टक्कर,दो बाइक सवारों की मौत, कॉन्स्टेबल घायल

July 13, 2026

वनकर्मियों से की थी मारपीट, तीन आरोपी दबोचे तो मिले 500 के नकली नोटों की गड्डी। जानिए पूरा मामला 

June 28, 2026

लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में कार्रवाई

June 11, 2026

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026
इन्हें भी पढ़े-

सुलभ स्वच्छता पर्वतों की ओर’ अभियान का ऋषिकेश में समापन, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में 15,200 फीट की ऊंचाई तक किया ट्रैक

हरिद्वार October 18, 2025

ऋषिकेश। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन ने भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के सहयोग से चलाए जा…

उत्तराखंड पुलिस में 18 सीओ के ट्रांसफर, 28 को नवीन तैनाती, हरिद्वार से भी 3 नाम शामिल

January 8, 2025

उर्मिला सनवर के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी, सुरेश राठौर के घर चिपकाया नोटिस

January 3, 2026

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत का मामला, आरोपी ने दी परिजनों को धमकी

December 9, 2024
अन्य खबरें

हरियाणा नहीं पंजाब के निकले महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक, लोगों ने की थी धुनाई

July 15, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026

खड़खड़ी विवाद: दूसरे पक्ष ने भी की प्रेस वार्ता, बेटे की छवि खराब करने का लगाया आरोप

July 15, 2026

खड़खड़ी में मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग

July 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,267 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,191 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.