Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»देश-दुनिया»हर की पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात के श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम
देश-दुनिया

हर की पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात के श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम

News DeskBy News DeskJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात के एक श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ गई। श्रद्धालु बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा तो मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में पड़े श्रद्धालु को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जगदीश भाई गोकाणी के रूप में हुई है, जो गुजरात के सोमनाथ स्थित बेरावल के रहने वाले हैं। जगदीश भाई अपने परिजनों के साथ गंगा गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे लेकिन अचानक आए हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

पुलिस के अनुसार हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर बीते शुक्रवार शाम को सायंकालीन गंगा आरती हो रही थी। रोजाना की तरह हरकी पैड़ी पर काफी भीड़ जमा थी। तभी अचानक गंगा आरती के के दौरान गुजरात से आए एक श्रद्धालु की तबियत बिगड़ गई। जिससे वो अचेत होकर गिर पड़े। अचानक से तबियत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद श्रद्धालु के परिजनों में अफरा तफरी मच गई। परिजनों को कुछ पता नहीं चल रहा था कि इस विकट परिस्थिति में क्या किया जाए। इस बीच किसी ने हरकी पैड़ी चौकी पुलिस को एक श्रद्धालु की तबियत बिगड़ने की सूचना दी। सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी पुलिस चौकी प्रभारी संजीत कंडारी अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना एक पल गंवाए श्रद्धालु को तुरंत हाथों में उठाकर हरकी पैड़ी से बाहर आए। हरकी पैड़ी चौकी के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी में बैठाकर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में मौजूद दिक्कतों ने श्रद्धालु को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। लेकिन इलाज के दौरान श्रद्धालु जगदीश भाई ने दम तोड़ दिया।

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया की शाम के वक्त गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं में एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक गुजरात के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान जगदीश भाई गोकाणी, निवासी बेरावल, जिला सोमनाथ, गुजरात के रूप में हुई है। बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरवाया जा रहा है। परिजनों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, होगी कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

जंगल में टाइगर का शिकार, वन गुज्जरों ने मरी हुई भैंस पर छिड़का जहर, फिर काटे डाले टाइगर के पैर

May 19, 2026

AI समिट 26 से पहले डेनिश रेजिडेंसी में युवा नेताओं का रणनीतिक संवाद, रोहन सैगल ने किया प्रतिभाग

February 21, 2026

नेपाल की बारा जाति की आठ पीढ़ियों से गंगाजल भरने की परम्परा अनवरत जारी

February 11, 2026

नगर निगम की ऐतिहासिक पहल, किन्नर सोनिया बुआ स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया

February 4, 2026

स्वामी रामदेव ने फहराया तिरंगा, संन्यासियों को भी भारत रत्न देने की बात कही

January 26, 2026
इन्हें भी पढ़े-

जंगली जानवरों से दहशत: अकोढा कला गांव में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

उत्तराखंड August 7, 2025

लक्सर, हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश के चलते लक्सर क्षेत्र के कई गांवों और खेतों…

ब्रेक चिपकने से जनसेवा एक्सप्रेस अचानक रुकी, धुआं उठता देख यात्रियों में मची अफरातफरी, 20 मिनट बाद ट्रेन रवाना

June 24, 2025

आज गंगा उत्सव में शामिल होंगे CM धामी और मंत्री CR पाटिल, एक्टर आशुतोष राणा करेंगे शिव स्त्रोत

November 4, 2024

SUNIL RATHI के नाम पर मांगी 5 लाख की फिरौती, प्रॉपर्टी डीलर निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

September 15, 2025
अन्य खबरें

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.