Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 13 से 15 जून तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

June 13, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में कार्रवाई

June 11, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायतों के लिए नगर निगम हरिद्वार ने जारी की हेल्पलाइन, जल्द मिलेगा समाधान
हरिद्वार

आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायतों के लिए नगर निगम हरिद्वार ने जारी की हेल्पलाइन, जल्द मिलेगा समाधान

News DeskBy News DeskFebruary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


हरिद्वार, संवाददाता। शहर में कुत्तों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम हरिद्वार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से स्ट्रीट डॉग मैनेजमेंट, एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सहित कुत्तों से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। नगर निगम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 9568844151 पर प्राप्त शिकायतों पर नगर निगम की अनुबंधित संस्था एचएसआई (Humane Society International) द्वारा कार्रवाई की जाएगी। शिकायत दर्ज कराते समय शिकायत का प्रकार, पूरा पता और संपर्क विवरण देना अनिवार्य होगा, ताकि टीम मौके पर पहुंचकर शीघ्र समाधान कर सके। शिकायत प्राप्त होने के बाद एचएसआई की टीम सबसे पहले फोन कॉल के माध्यम से शिकायत की पुष्टि करेगी। इसके पश्चात फील्ड में जाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और अंत में शिकायतकर्ता को समाधान की स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगर निगम हरिद्वार में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह तलियान को नोडल अधिकारी तथा मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत चौधरी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

इस संबंध में नगर आयुक्त आईएसएस नंदन कुमार ने कहा कि
नगर निगम का उद्देश्य कुत्तों से जुड़ी समस्याओं का समाधान पूरी तरह मानवीय, वैज्ञानिक और समयबद्ध तरीके से करना है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एबीसी कार्यक्रम सहित सभी आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित की जाएंगी। नागरिकों से अपील है कि वे अपनी शिकायतें निर्धारित हेल्पलाइन नंबर पर ही दर्ज कराएं।

नगर निगम प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि शिकायत निस्तारण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही नगर निगम और एचएसआई के संयुक्त तत्वावधान में कम्प्लेंट मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि कुत्तों से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए सीधे हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें, जिससे शहर में सुरक्षित, सुव्यवस्थित और मानवीय डॉग मैनेजमेंट सुनिश्चित किया जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी बंद को दिया समर्थन

May 20, 2026
इन्हें भी पढ़े-

घर की छत पर चढ़ा चोर, गमले में किया पेशाब, सीसीटीवी फुटेज वायरल

अपराध February 13, 2025

हरिद्वार। लक्सर के वार्ड नंबर 6 में स्थित एक घर में बीती रात चोर घुस…

चैंपियनशिप पर देहरादून ने जमाया कब्जा, मंत्री सुबोध उनियाल ने विजयी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

August 24, 2025

Council of Europe to Discuss Further Measures Against Russia

January 13, 2020

35 लाख की गुलदारों की खाल के केस में फरार चल रहे वन्यजीव तस्कर को चमोली से दबोच लाई श्यामपुर पुलिस

March 4, 2025
अन्य खबरें

Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 13 से 15 जून तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

June 13, 2026

मंगोलपुरा में रात्रि चौपाल, अधिकारियों और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 59 शिकायतें दर्ज

June 11, 2026

लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में कार्रवाई

June 11, 2026

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.