Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»हरिद्वार में नशे के कारोबार का विरोध करने पर महिला ने बुलाए नशेड़ी, पुलिस ने 14 को गिरफ्तार कर किया चालान 
अपराध

हरिद्वार में नशे के कारोबार का विरोध करने पर महिला ने बुलाए नशेड़ी, पुलिस ने 14 को गिरफ्तार कर किया चालान 

News DeskBy News DeskFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

एंकर – कनखल थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार का विरोध करना मोहल्लावासियों को भारी पड़ गया। सोमवार देर रात पड़ोसियों और एक महिला के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। लोगों ने महिला पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया लेकिन महिला ने अपने दर्जनों परिचितों को मौके पर बुला लिया। धक्का मुक्की और गाली गलौज के बीच हालात बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, देर रात सूचना मिली कि कनखल के सागरावाला मोहल्ले में कुछ लोग नशे के कारोबार और कारोबार में संलिप्त एक महिला का विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि विरोध होने पर महिला ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया, सभी लोग नशे में धुत्त थे। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और सड़क पर जमकर शोर शराबा शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। धक्का मुक्की और तीखी नोकझोंक के बीच मारपीट की नौबत आ गई। मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया और अन्य लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही कनखल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। 

इसके बाद पुलिस ने मौके से मो. मुन्ना निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर, शंकर तोमर निवासी लाल मंदिर कॉलोनी ज्वालापुर, दीपक कोहरी निवासी ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर, मो. छोटा निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर, दीपक राजपूत निवासी हनुमानगढ़ी कनखल, सौरभ निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार, सूरज आर्या निवासी गणपति धाम फेस-3 राजागार्डन, विजय चौहान निवासी ब्रह्मपुरी, विकास कुमार निवासी सतीकुंड सर्वप्रिय विहार कनखल, सुमित निवासी कृष्णानगर, अमन सैनी निवासी डिवाइन लाइट स्कूल के पास कनखल, आशीष निवासी छतरीवाला कुआं जगजीतपुर, गोपी चौहान निवासी जगजीतपुर और महिला अनीता उर्फ नीता निवासी मोहल्ला सगरावाला जगजीतपुर को गिरफ्तार कर लिया।

कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सभी आरोपियों का चालान किया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही यदि किसी प्रकार के अवैध नशे के कारोबार की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लक्सर से चेयरमैन पद के लिए शिवम कश्यप ने ठोकी ताल, भाजपा के बड़े नेताओं को सौंपा आवेदन

राजनीती December 1, 2024

लक्सर, हरिद्वार। उत्तराखंड में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। सभी नगर निकायों से…

रक्षाबंधन पर भद्रा योग, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

August 19, 2024

भाजपा की डबल इंजन की सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर- अशोक शर्मा

October 3, 2024

लक्सर शुगर मिल कॉलोनी में निकला विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

October 10, 2025
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.