Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने बैठक जांच, नोटिस जारी कर आजाद अली से मांगे साक्ष्य

July 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ा ढके बिना ले जाने पर निगम कर्मचारी को नोटिस, सभी चालकों को दिए सख्त निर्देश

July 4, 2026

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नालों और घाटों की सफाई व्यवस्था परखी, सख्त अधिकारियों को दिए निर्देश

July 4, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नालों और घाटों की सफाई व्यवस्था परखी, सख्त अधिकारियों को दिए निर्देश
हरिद्वार

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नालों और घाटों की सफाई व्यवस्था परखी, सख्त अधिकारियों को दिए निर्देश

News DeskBy News DeskJuly 4, 2026Updated:July 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 4 जुलाई। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच नगर आयुक्त नंदन कुमार ने शनिवार को नगर क्षेत्र के नालों और प्रमुख घाटों की सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नालों की नियमित सफाई कराने और घाटों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत भूपतवाला क्षेत्र में आरटीओ चौक के निकट स्थित नाले से हुई। इसके बाद निष्काम ट्रस्ट के समीप नाले की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों की नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था प्रभावित न हो।

इसके बाद नगर आयुक्त ने हर की पैड़ी, सुभाष घाट, बिरला घाट और विष्णु घाट का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया कि घाटों पर नियमित सफाई कराई जाए और अतिक्रमण हटाकर घाटों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले और अन्य अवसरों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने बैठक जांच, नोटिस जारी कर आजाद अली से मांगे साक्ष्य

July 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ा ढके बिना ले जाने पर निगम कर्मचारी को नोटिस, सभी चालकों को दिए सख्त निर्देश

July 4, 2026

लक्सर क्षेत्र में दो अलग अलग गांवों में मगरमच्छ घुसने से दहशत, वन विभाग की टीम ने किए रेस्क्यू

July 4, 2026

कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटा नगर निगम, ड्रोन से होगी स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी

July 3, 2026

कांवड़ मेले से पहले हाईवे का निरीक्षण, एसपी सिटी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी

July 2, 2026

कुंभ-2027: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए

July 2, 2026

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में सैकड़ों अतिक्रमण ध्वस्त किए, अभियान जारी

June 24, 2026
इन्हें भी पढ़े-

भट्टे पर काम करने वाले सलीम की हत्या का राजफाश, पत्नी और बेटा गिरफ्तार

अपराध May 5, 2025

पारिवारिक कलह के चलते उठाया गया खौफनाक कदम, नाबालिग बेटा पहले ही भेजा जा चुका…

कांवड़ में संकटमोचक बने IAS अंशुल सिंह, टूटी पेयजल लाइन और सड़क को कराया दुरुस्त, सीएम के संकल्प को किया पूरा

July 18, 2025

हरिद्वार के गाजीवाली गांव में ब्लास्ट, टूटकर बिखरा मकान, कई लोग घायल

April 9, 2025

गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ, डीजीपी दीपम सेठ और डीएम मयूर दीक्षित ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का आशीर्वाद

July 12, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने बैठक जांच, नोटिस जारी कर आजाद अली से मांगे साक्ष्य

July 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ा ढके बिना ले जाने पर निगम कर्मचारी को नोटिस, सभी चालकों को दिए सख्त निर्देश

July 4, 2026

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नालों और घाटों की सफाई व्यवस्था परखी, सख्त अधिकारियों को दिए निर्देश

July 4, 2026

लक्सर क्षेत्र में दो अलग अलग गांवों में मगरमच्छ घुसने से दहशत, वन विभाग की टीम ने किए रेस्क्यू

July 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.