Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी
हरिद्वार

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

News DeskBy News DeskSeptember 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाकर गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष और समाजसेवी कमल खड़का के नेतृत्व में संस्था गौ सेवा, जरूरतमंदों, नेत्रहीनों और साधु संतों की सहायता के लिए विभिन्न अभियान चला रही है। ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2022 में गुरु बाबा नंदलाल शर्मा की प्रेरणा से की गई थी, जो ट्रस्ट के संरक्षक भी हैं।

कमल खड़का बताते हैं कि ट्रस्ट बनने से पहले भी वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों की मदद और लोगों की पीड़ा को करीब से देखने के बाद समाजसेवा के कार्यों को संगठित रूप देने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी संस्था बनाने का निर्णय लिया। इसके बाद वर्ष 2022 में गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की स्थापना की गई। ट्रस्ट की ओर से समय समय पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता, कन्याओं के विवाह में सहयोग, गंगा घाटों की सफाई और गौ सेवा के कार्य किए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए जाते हैं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाता है। सबसे खास बात यह है कि कमल खड़का गरीब और निर्धन कन्याओं के विवाह में पूर्ण सहयोग देते हैं। उन्होंने कई गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया है।

ट्रस्ट के कार्यों में सबसे प्रमुख पहल गंगा घाटों पर नेत्रहीनों को प्रतिदिन निशुल्क भोजन उपलब्ध कराना है। वहीं साधु संतों से भोजन के बदले कोई शुल्क नहीं लिया जाता। कमल खड़का का कहना है कि मानव सेवा के साथ गौ सेवा भी उनके सामाजिक कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ट्रस्ट 

आगे भी इन कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

कमल खड़का का जन्म राजस्थान में हुआ। बाद में कमल खड़का वर्ष 2003 में काम के सिलसिले में हरिद्वार आए और यहीं स्थायी रूप से रहने लगे। हरिद्वार में उन्होंने नौकरी की और धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते चले गए। वर्तमान में वह होटल और ढाबा व्यवसाय से जुड़े हैं।

उनकी पत्नी सपना खड़का भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। लॉकडाउन के दौरान परिवार ने जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में सहयोग किया। कमल खड़का के अनुसार, उस दौर में उनके बच्चों ने भी अपनी गुल्लक की बचत जरूरतमंदों की मदद के लिए दी थी।

कमल खड़का का कहना है कि गुरु बाबा नंदलाल शर्मा की प्रेरणा से शुरू किया गया सेवा का यह अभियान आगे भी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने, गौ सेवा और मानव सेवा के कार्यो को लगातार विस्तार देता रहेगा। उनका मानना है कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म होता है, समाज हित के कार्य करने के लिए सबको आगे आना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026
इन्हें भी पढ़े-

आज से बंद रहेगा मनसा देवी मंदिर रोपवे, चंडी देवी भी इस दिन होगा बंद

उत्तराखंड December 2, 2024

हरिद्वार, 02 दिसंबर। वार्षिक मेंटेनेंस के कारण मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे का संचालन…

हरकी पैड़ी पर मारपीट की फर्जी वीडियो डालना पड़ा भारी, पुलिस ने लगाई युवक की क्लास

June 19, 2025

लक्सर फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े युवक को मारी थी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 7, 2024

लूडो खेलने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, फिर हथौड़े से बार कर उतारा मौत के घाट

July 5, 2025
अन्य खबरें

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.