Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
हरिद्वार

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

News DeskBy News DeskSeptember 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति की पताका फहराने में आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज का अनुकरणीय योगदान है। उनके जीवन से अनुयायियों को भी प्रेरणा मिलती है। आत्मनिर्भर और विश्व गुरु भारत का सपना साकार करने में सतपाल महाराज जैसे गुरुओं का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है। ऐसे गुरु भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। राज्यपाल ने सतपाल महाराज को सेवा संकल्प समर्पण कल्याण का रूप बताया।

दरअसल मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सोमवार को आध्यात्मिक गुरु एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का 75वां जन्म दिवस सद्भावना समारोह के रूप में हर्षाेल्लाह और धूमधाम के साथ ऋषिकुल मैदान के भव्य पंडाल में लाखों अनुयायियों की मौजूदगी में मनाया गया। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ऋषिकुल मैदान पहुंचे।जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज को शाल उड़ाकर एवं बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई और उसके पश्चात राष्ट्रगान भी गाया गया। मंत्री सतपाल महाराज के दोनों बेटों ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि मंत्री सतपाल महाराज ने संपूर्ण जीवन भर लाखों लोगों को प्रेरणा देने का कार्य किया है। सीएम धामी ने कहा कि हमारा पूर्व जन्म और उसके पुण्य, हमको भारत भूमि पर जन्म लेने का अवसर देते हैं। पुराणों में लिखा है कि वही पुण्यभूमि हमे मोक्ष का द्वार प्रस्तुत करते हैं। सीएम धामी ने मंत्री सतपाल महाराज के बेटों और पुत्रवधू समेत पूरे परिवार को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्म और सेवा के कार्यों को पूरे विश्व में फैलाने का कार्य कर रहे हैं। 

 सीएम धामी ने कहा कि मंत्री सतपाल महाराज ने अभी अपने जीवन के 75 वर्ष पूर्ण किए हैं, मां गंगा से प्रार्थना है कि वो शतायु और दीर्घायु हो। उनके जन्मदिन पर आश्रम से लेकर ऋषिकुल मैदान तक केवल श्रद्धालु ही दिखाई दे रहे हैं और उससे अनुशासन देखने को मिलता है कि कहीं कोई अव्यवस्था नहीं फैली। यह सतपाल महाराज जी की ही प्रेरणा है कि उन्हें भारत ही नहीं अन्य देशों के लोग भी अनुसरण करते हैं।

आध्यात्मिक गुरु मंत्री सतपाल महाराज ने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता अखंडता, भेदभाव रहित समाज, आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय विकास में योगदान के माध्यम है। आध्यात्मिक संदेशों से ही आत्मज्ञान और आंतरिक शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि आत्मज्ञान और गुरु कृपा के महत्व को समझने की आवश्यकता है। विचारों, वाणी एवं कर्मों में शुद्धता होनी चाहिए। सकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित करें। इससे जीवन की कठिनाइयों का सामना करने का सामर्थ,प्राप्त होता है और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। 

सतपाल महाराज ने कहा कि मानव धर्म ही सच्चा धर्म है। शास्त्रों की शिक्षा युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन सही मार्ग है। युवा पीढ़ी को चरित्रवान होना चाहिए। सतपाल महाराज ने अनुयायियों को शास्त्रों की शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उनके आध्यात्मिक संदेशों से पंडाल गूंज उठा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, भाजपा विधायक आदेश चौहान, सतपाल महाराज की धर्मपत्नी अमृता रावत, उनके बेटे विभुजी महाराज, सुयश महाराज, पुत्रवधू आराध्या रावत, मोहिना कुमारी, रीवा राजघराने से पुष्पराज भूदेव, रागिनी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, रुड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, विक्रम भुल्लर और मनोज गौतम समेत हजारों समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह की ओर से मंत्री सतपाल के जन्मदिवस के अवसर पर भेजे गए शुभकामना संदेश को पढ़ा गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

ससुराल पक्ष पर फायरिंग करने वाला दामाद गिरफ्तार, आरोपी चंद घंटों में चढ़ा हत्थे

अपराध May 2, 2025

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के चाकलान मोहल्ले में ससुराल पक्ष पर गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले…

श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुलेआम शराब पीने वाले 35 लोगों की निकाली बारात

November 16, 2024

ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती की छापेमारी से हड़कंप, मेडिकल स्टोर छोड़कर फरार हुआ संचालक

October 19, 2024

हरिद्वार नगर निगम ने अवैध मीट दुकानों की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग को सौंपी, 40 दुकानों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

February 22, 2026
अन्य खबरें

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.