हरिद्वार, 06 फरवरी। रोशनाबाद सीजेएम कोर्ट में खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत पर बुधवार को सुनवाई टल गई है। अब उनकी जमानत पर सीजेएम कोर्ट में ही कल शुक्रवार को फिर से सुनवाई होगी। शुक्रवार को प्रणव सिंह चैंपियन समेत अन्य सभी आरोपी कोर्ट में पेश होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को चैंपियन को जमानत मिल सकती है। बता दे कि चैंपियन द्वारा खानपुर से वर्तमान निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का आरोप है। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। चैंपियन हरिद्वार जेल में बंद हैं। जबकि न्यायालय से विधायक उमेश कुमार को जमानत मिल गई थी।

