Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»पर्सन ऑफ द मंथ: SSP डोबाल ने एसआई गगन मैठाणी समेत 34 पुलिसकर्मी किए सम्मानित
हरिद्वार

पर्सन ऑफ द मंथ: SSP डोबाल ने एसआई गगन मैठाणी समेत 34 पुलिसकर्मी किए सम्मानित

News DeskBy News DeskOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

अनिल शर्मा लालढांग।

हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में बुधवार को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान बेहतर काम करने वाले 34 पुलिसकर्मी पर्सन ऑफ द मंथ पुरस्कार से नवाजे गए। सम्मेलन में एसएसपी डोबाल ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी डोबाल ने कहा कि पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य समाज की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड लेवल पर काम करने वाले पुलिस कर्मी संगठन की असली ताकत हैं, जिनकी मेहनत और लगन से पुलिस की छवि जनमानस में मजबूत होती है।

कार्यक्रम के दौरान फील्ड में विभिन्न अपराधों के अनावरण में उल्लेखनीय योगदान देने, ईमानदारी और कठोर परिश्रम से अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों को ‘पर्सन ऑफ द मंथ’ के रूप में चयनित कर एसएसपी डोबाल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित कर्मियों में कोतवाली नगर से कॉन्स्टेबल परविंदर, थाना श्यामपुर से एसआई गगन मैठानी, थाना कनखल से एसआई सुधांशु कौशिक व कॉन्स्टेबल सतेंद्र रावत, कोतवाली ज्वालापुर से उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा, थाना बहादराबाद से कॉन्स्टेबल नितुल यादव, कोतवाली रानीपुर से कॉन्स्टेबल अमित राणा व कॉन्स्टेबल अजय, थाना सिडकुल से उप निरीक्षक संजय चौहान, कोतवाली रुड़की से कॉन्स्टेबल अभिषेक रावत, कोतवाली गंगनहर से महिला कॉन्स्टेबल फुल्लो राय, थाना कलियर से कॉन्स्टेबल सचिन, कोतवाली लक्सर से उप निरीक्षक रंजीत नौटियाल, थाना पथरी से कॉन्स्टेबल मुकेश चौहान, थाना खानपुर से कॉन्स्टेबल अरविंद सिंह, कोतवाली मंगलौर से उप निरीक्षक गजपालराम, थाना झबरेड़ा से महिला उप निरीक्षक प्रीति तोमर, थाना भगवानपुर से हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, थाना बुग्गावाला से महिला उप निरीक्षक ममता रानी, सीआईयू रुड़की से कॉन्स्टेबल राहुल नेगी, दूरसंचार शाखा से हेड कॉन्स्टेबल आकाश गौतम, यातायात हरिद्वार से उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, यातायात रुड़की से कॉन्स्टेबल नाज़िम हुसैन, सीपीयू रुड़की से कॉन्स्टेबल रामकिशोर, फायर स्टेशन सिडकुल से फायरमैन दिनेश कुमार, पुलिस लाइन से कॉन्स्टेबल किशोर कुमार, आईआरबी से हेड कॉन्स्टेबल राजेश सिंह राणा, अभियोजन कार्यालय से महिला कॉन्स्टेबल पूर्णिमा, आंकिक शाखा से उप निरीक्षक लाखन सिंह, एएनटीएफ से हेड कॉन्स्टेबल सुनील, गौवंश संरक्षण स्क्वायर्ड से हेड कॉन्स्टेबल सुनील सैनी, पीसी-3 से चालक रूपेश चमोला, एसपी देहात कार्यालय से सफाई कर्मचारी रिंकू और पुलिस कार्यालय से सफाई कर्मचारी पवन कुमार शामिल रहे।

सम्मेलन के अंत में एसएसपी डोबाल ने कहा कि सभी सम्मानित पुलिस कर्मी अपने कार्य से प्रेरणा लेकर आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने बताया कि यह पहल पुलिस कर्मियों की मनोबल वृद्धि और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि हर स्तर पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले जवानों को समय-समय पर सम्मानित किया जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Denmark Opens its Arms to Ukrainians & Trying to Send Syrian Refugees Home

Uncategorized January 13, 2021

To understand the new smart watched and other pro devices of recent focus, we should…

बाग में करते थे चोरी की गाड़ियां मोडिफाइड, पुलिस वाहन चोर गिरोह धरा, 09 गाड़ियां बरामद

July 2, 2025

गौर्खाली महिला कल्याण समिति ने किया कमल खड़का को सम्मानित, निरंतर सेवा जारी रखने का दिलाया भरोसा

December 26, 2024

मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई वाहनों के बीच टक्कर, लगी भयंकर आग, मौके पर मची चीख पुकार

March 8, 2026
अन्य खबरें

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.