Author: News Desk

लक्सर, हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संतनगर कॉलोनी में आम के बाग में मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या का कारण बना महज एक लाख रुपये की उधारी, जिसे मांगना मृतका को भारी पड़ गया। आम के बाग में मिला था महिला का शव दिनांक 7 जुलाई को संतनगर कॉलोनी स्थित एक आम के बगीचे में ट्यूबवेल के पास महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।…

Read More

हरिद्वार, 9 जुलाई। श्रावण कांवड़ मेले 2025 के दौरान हरिद्वार में बढ़ती कांवड़ियों की भीड़, मार्गों के डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 जुलाई से 23 जुलाई तक जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस अवधि में शैक्षणिक गतिविधियां ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी। डीएम मयूर दीक्षित ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि श्रावण मास के चलते हरिद्वार में कांवड़ियों का लगातार आवागमन हो रहा है।…

Read More

हरिद्वार, 09 जुलाई। कांवड़ मेले को लेकर साधु-संतों के बयानों ने एक बार फिर माहौल गरमा दिया है। हरिद्वार के गुरु मंडल आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष और जून अखाड़े के महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी और अन्य संतों ने कांवड़ यात्रा के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश और व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संतों ने साफ कहा कि कांवड़ यात्रा हिंदू आस्था का पर्व है, जिसमें गैर हिंदुओं को किसी भी रूप में भागीदारी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल थाना पुलिस ने प्रेमिका का गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रदीप है, जो उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हुसैनगंज का निवासी है। करीब चार साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन आरोपी प्रदीप को प्रेमिका का किसी दूसरे युवक से बातचीत करना और साथ में रहना नागवार लगा। गुस्से में आकर उसने हंसिका यादव का चौक से गला रेत दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए…

Read More

देहरादून, संवाददाता। राजधानी देहरादून में एक महिला पर रॉटविलर नस्ल के दो खतरनाक कुत्तों द्वारा हमला किए जाने से हड़कंप मच गया। यह वारदात रविवार सुबह तब हुई जब किशनपुर निवासी कौशल्या देवी मंदिर जा रही थीं। घायल अवस्था में उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के बेटे उमंग निर्वाल की ओर से मोहम्मद जैद के खिलाफ राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शुरुआती जांच में यह मामला जैद से जुड़ा प्रतीत हो रहा था, लेकिन सोमवार को पुलिस जांच में बड़ा…

Read More

हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के रावली महदूद इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला अब हत्या की ओर इशारा कर रहा है। मृतक के मकान मालिक ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अशोक कुमार की हत्या उसके ही बेटों ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर की और फिर पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मूल रूप से बिजनौर निवासी अशोक कुमार परिवार सहित रावली महदूद में किराए के मकान में रहता था। वह सिडकुल स्थित राजा बिस्कुट चौक के पास एक ढाबा चलाता था। रविवार रात करीब 8:30…

Read More

हरिद्वार, 7 जुलाई। सिडकुल थाना क्षेत्र सोमवार को उस समय सनसनी मच गई, जब एक सनकी युवक ने बीच सड़क पर एक युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान हंसिका यादव हाल निवासी निवासी नवोदय नगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका और आरोपी युवक के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा…

Read More

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा से पहले हरिद्वारवासियों और श्रद्धालुओं के लिए राहतभरी खबर है। गंगा नदी पर चंडीघाट चौक के पास बने नए पुल को आठ जुलाई से आंशिक रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसी दिन हरिद्वार दौरे पर रहेंगे और उम्मीद है कि नए पुल से वाहन संचालन की शुरुआत भी करेंगे। करीब 1150 मीटर लंबे इस पुल के शुरू होने से चंडीघाट चौक पर लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाए रखने में प्रशासन को बड़ी मदद मिलेगी। रोड…

Read More

हरिद्वार, 06 जुलाई। सैनी समाज की एकजुटता और जागरूकता का उदाहरण रविवार को ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में देखने को मिला, जहां आयोजित सैनी सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने भागीदारी की। इस अवसर पर सैनी आश्रम के नए भवन के निर्माण की घोषणा की गई, जिसकी लागत दो चरणों में कुल पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। आश्रम की नई प्रबंध समिति द्वारा भवन का नक्शा तैयार कर लिया गया है, और समाज के लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग देने का वादा भी किया। मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री राम…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। फरीदाबाद के ग्राम भूपानि स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट के ओर से विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान की शुरुआत की गई। संगठन से जुड़े लोगों नेरविवार को हरिद्वार की चंडीघाट बस्ती में सैकड़ों लोगों को भोजन, कपड़े और आर्थिक सहायता राशि वितरित की। समिति के सभी सदस्यों सहित समाज के सम्पन्न व्यक्तियों से, अपनी एक महीने की आय को जुलाई माह में बेसहारा लोगों को भोजन-कपड़ा और कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की थी। अपील के मध्यनजर मानवता के कल्याण हेतु हरिद्वार सहित देश-विदेश के कई भागों में समिति से जुड़े लोगों द्वारा जरूरतमंद लोगों को गली, मोहल्ले…

Read More