Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»यूट्यूब से सीखकर छाप डाले नकली नोट, पूरी गैंग गिरफ्तार
अपराध

यूट्यूब से सीखकर छाप डाले नकली नोट, पूरी गैंग गिरफ्तार

News DeskBy News DeskSeptember 20, 2024Updated:September 20, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और गिरोह में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 500 रुपए के 451 नकली नोट भी बरामद किए। इतना ही नहीं आरोपियों ने देहरादून और हरिद्वार में बड़े पैमाने पर नकली नोट मार्केट में चलाए हैं जिसकी खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सौरभ, निखिल, अनंतबीर और नीरज नाम के 4 आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से नकली नोट, लैपटॉप और प्रिंटर बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि गैंग के सरगना मोहित और विशाल हैं। दोनों ने पहले यूट्यूब से नकली नोट बनाने का काम सीखा और गैंग बनाकर देहरादून में नकली नोट छापने का काम शुरू करने लगे। कामयाबी हासिल करते हुए पुलिस ने मोहित और विशाल को भी दबोच लिया। इस गैंग में शामिल सदस्यों ने देहरादून, हरिद्वार में नकली नोटों की बड़ी खेप मार्केट में उतारी है। जिसका पता लगाया जा रहा है।

कैसे हुई गिरफ्तारी – कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सुमन नगर पुलिया पर संदिग्ध दो मोटर साइकिलों में सवार 04 संदिग्धों को रोककर उनके कब्जे से 500 के 44 नोट कुल 22 हजार रूपये बरामद कर अभियुक्तों को धारा 178, 179, 180, 182, 61(2) B.N.S में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथी मोहित और विशाल के साथ सुद्धोवाला प्रेमनगर देहरादून में किराए के कमरे पर लैपटॉप व प्रिन्टर की मदद से नकली नोट बनाने का काम करना बताया।

जिसपर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा बिना देरी के प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीमें गठित कर सुद्धोवाला प्रेमनगर से अभियुक्त मोहित पुत्र राजेन्द्र को दबोच कर उसके कब्जे से 500 रुपये के 200 नकली नोट कुल 01 लाख रूपये व उसके किराए के कमरे से एक लैपटॉप, प्रिंटर, 02 ब्लेड़ कटर, 02 चमकीली ग्रीन टेप, व नोट छापने के सामान के साथ तथा दूसरी पुलिस टीम द्वारा दून एनक्लेव पटेल नगर देहरादून से अभियुक्त विशाल पुत्र राजेश को 500 के 207 नकली नोट कुल 01 लाख 3 हजार 500 रूपये, एक लैपटॉप, एक प्रिन्टर व नकली नोट बनाने का सामान (02 प्रिन्टर इंक जेट एचपी कम्पनी, 02 कटर, 02 केंची ,01 पेपर कटर, 03 ब्लेड़ कटर , 02 चमकीली ग्रीन टेप, व नोट बनाने का सामान, कटिंग करने के बाद शेष कतरन के साथ दबोचा गया।

अभियुक्त गण के विरूद्ध धारा 181 BNS की बढ़ोतरी की गई।*अपराध करने का तरीका*-अभियुक्तगण सुनियोजित तरीके से लेपटॉप में स्केन कर रखे हुए 500 रुपये के असली नोट से जाली नोट तैयार करते थे तथा इन नकली नोटो को अपने साथियो कें माध्यम से देहरादून व हरिद्वार के बाजारों में चलाते थे। ये लोग ज्यादातर भीडभाड़ वाले दुकानों या बुजुर्ग दुकानदारों के पास छोटी–मोटी खरीदारी करने के लिये जाली नोटों को चलाते थे तथा दुकानदार से शेष असली नोट प्राप्त कर लेते थे। इस तरह से ये लोग बाजार से मोटा मुनाफा उठाते थे।

मोहित व निखिल कुमार पूर्व में भी नकली नोट छापने में व बजार में चलाने के मामले में हिमाचल प्रदेश के थाना नाहन से जेल जा चुके है व मोहित पूर्व में दुष्कर्म के मामले में भी थाना विकासनगर जनपद देहरादून से भी जेल जा चुका है व अभियुक्त सोरभ पूर्व में थाना पटेलनगर देहरादून से बेग छीनने के मामले में जेल जा चुका है।

*पूछताछ अभियुक्त-*1- *अभियुक्त सौरभ पुत्र जसबीर* मूल रूप से गांधी कालोनी थाना देवबंद जिला सहारनपुर उ0प्र0 का निवासी है जिसने पाँचवी तक पढ़ाई की है व अविवाहित है। मां बाप की मृत्यु होने के पश्चात सौरभ दोनो भाइयों जो हलवाई का काम करते हैं ने इसे बेदखल कर दिया था। आरोपी विशाल व नीरज सगे भाई है जो सौरभ के दोस्त हैं व एक ही गांव के हैं। दोनो भाई चंद्रबनी देहरादून में किराए का कमरा लेकर प्रिंटर व लैपटॉप के माध्यम से जाली नोट बनाने का काम करते थे। सौरभ पिछले 15-20 दिन नीरज व विशाल के साथ उनके किराए के कमरे पर रहा जहां विशाल के माध्यम से मोहित के साथ दोस्ती हुई।मोहित भी सुद्धोवाला देहरादून में किराए के कमरे में रह कर प्रिंटर व लैपटॉप से 500 के नकली नोट छापता है। लालच में आकर आरोपी सौरभ भी इनके साथ जुड़ गया।

*2-अभियुक्त निखिल कुमार*12वीं तक पढा है जो पूर्व में हरिद्वार में ही रहता था व एकम्स कम्पनी में सिक्योरिटी की जॉब करता था। अभियुक्त 2021 में नाहन हिमाचल प्रदेश से नकली नोटो के केश में जेल जा चुका है। आरोपी अपने गांव साथी मोहित के साथ जो नकली नोट बनाने में माहिर था के कहने पर विशाल व मोहित से नकली नोट लेकर अनंतवीर के माध्यम से नकली नोटो से समान खरीद कर उपयोग में लाता था।

*3-अभियुक्त अनंतबीर*-अभियुक्त अनंतबीर पुत्र स्व0 जिले सिह मूल रूप से लोकराड़ थाना बाबूगढ छावनी जिला हापुड़ उ0प्र का निवासी है जो वर्ष 2001 में बंगाल इन्जिनयर सैन्टर में भर्ती हुआ था तथा 2004 में एक्सीडेंट होने के कारण आर्मी की नौकरी छोड दी।वर्ष 2022 में GRP नजीवाबाद जिला बिजनौर से लूट के मामले मे जेल गया था। इसी बीच अपने किसी दोस्त के माध्यम से मोहित से मुलाकात होने पर इस धंधे में आया।*गिरफ्तार अभियुक्त-*1- सौरभ पुत्र जसबीर निवासी गांधी कालोनी थाना देवबंद जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष (5वीं पास)2- निखिल कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम शांह जहापुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष (12वीं पास)3- अनंतबीर पुत्र स्व0 जिले सिह निवासी लोकराड़ थाना बाबूगढ छावनी जिला हापुड़ उ0प्र उम्र 43 वर्ष (12वीं पास)

4- नीरज पुत्र राजेश निवासी गांधी कालोनी देवबंद सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष (5वीं पास)

5- मोहित पुत्र राजेन्द्र नि0 सरसावा जिला सहारनपुर उ0प्र0 (12वीं पास)

6- विशाल पुत्र राजेश नि0 गांधी कालोनी देवबंद जिला सहारनपुर उम्र 23 वर्ष (8वीं फेल)

*बरामदगी*- 1- कुल 500 रू0 के 451 नोट कुल धनराशि 02 लाख 25 हजार 500 रू02- 02 बाइक(01 प्लसर ,01 ड्यूक), 02 लैपटॉप एचपी कम्पनी, 02 प्रिन्टर इंक जेट एचपी कम्पनी, 04 कटर, 02 केंची ,01 पेपर कटर , 03 कटर , 05 चमकीली ग्रीन टेप, 01 पैन ड्राईव व नोट बनाने का सामान, कटिंग करने के बाद शेष कतरन

*पुलिस टीम-*1- ए0एस0पी0/ सीओ सदर, जितेन्द्र मेहरा (IPS)2-कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर3-व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली रानीपुर4-उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली रानीपुर5-उ0नि0 सुनील रमोला, कोतवाली रानीपुर6-उ0नि0 अमित नौटियाल, कोतवाली रानीपुर7-अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, कोतवाली रानीपुर 8-हे0का0 28 गोपीचन्द, कोतवाली रानीपुर9-का0 1329 दीप गौड, कोतवाली रानीपुर10-कां0 780 जयदेव, कोतवाली रानीपुर11-कां0 1430 करम तोमर, कोतवाली रानीपुर12-कां0 1365 उदय, कोतवाली रानीपुर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026

युवती से मिलने हरिद्वार आए युवक की पिटाई, गले में पहनाया पट्टा, गैर समुदाय से जुड़ा है मामला

July 18, 2026

काठा के जंगल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला

July 18, 2026

गाजियाबाद में किसान के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, हाथ जोड़ती रही मां

July 18, 2026

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

July 16, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026
इन्हें भी पढ़े-

उफान पर बह रही गंगा, बढ़ गया जलस्तर, अलर्ट जारी, पुलिस कर रही लगातार अनाउंसमेंट

उत्तराखंड June 29, 2025

हरिद्वार, 29 जून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते…

हरिद्वार में पटाखे की फैक्ट्री में धमाका, पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर

March 10, 2025

नगर आयुक्त IAS नंदन कुमार ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, गंगा घाटों को अतिक्रमण मुक्त करने के दिए निर्देश

June 1, 2025

दहशत: लक्सर में मगरमच्छ ने ग्रामीण पर किया हमला, चबा डाला हाथ, हायर सेंटर रेफर

June 14, 2025
अन्य खबरें

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,896 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.