Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

बिल्केश्वर रोड पर 6.5 किलोमीटर लंबे फुटपाथ की सौगात, कुंभ के बाद भी मिलेगा लाभ

October 7, 2026

दिल्ली के बदमाशों से हरिद्वार पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»बिल्केश्वर रोड पर 6.5 किलोमीटर लंबे फुटपाथ की सौगात, कुंभ के बाद भी मिलेगा लाभ
आस्था

बिल्केश्वर रोड पर 6.5 किलोमीटर लंबे फुटपाथ की सौगात, कुंभ के बाद भी मिलेगा लाभ

News DeskBy News DeskOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। कुंभ मेले को देखते हुए बिल्केश्वर रोड पर पैदल चलने वालों के लिए 6.5 किलोमीटर लंबा फुटपाथ बनाया जा रहा है। भगत सिंह चौक से बिल्केश्वर होते हुए मां मंसा देवी मार्ग तक बनने वाले इस फुटपाथ से स्थानीय लोगों के साथ ही हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। मंगलवार को बिल्केश्वर कॉलोनी के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर चल रहे काम के लिए राज्य सरकार का आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अभी इस मार्ग पर पैदल चलने में लोगों को परेशानी होती है। फुटपाथ बनने के बाद लोगों को सड़क पर वाहनों के बीच चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पैदल आवाजाही सुरक्षित होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को सुबह-शाम टहलने के लिए भी बेहतर जगह मिल सकेगी। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में अन्य सुविधाएं बढ़ाने की भी मांग की।

मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि कुंभ मेले के तहत भगत सिंह चौक से मां मंसा देवी मार्ग तक करीब 6,500 मीटर लंबाई में फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है। इस काम के लिए 7.84 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। फुटपाथ के साथ दोनों तरफ पक्के किनारे बनाए जाएंगे। जहां सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हैं, वहां उनका दोबारा निर्माण होगा। सड़क को सुधारने के साथ ही नालियों का निर्माण और जरूरत वाले स्थानों पर सड़क बनाने का काम भी किया जाएगा। मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ की तैयारियों के दौरान श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। काम की गुणवत्ता पर नजर रखने के साथ इसे तय मानकों के अनुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिनिधिमंडल में हरिद्वार सहकारी गृह निर्माण समिति की अध्यक्ष अंजना चड्ढा, सचिव महेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष संजीव वर्मन के अलावा वीरेंद्र कुमार चड्ढा, विवेक मिश्रा, भारत केसवानी, गंगा सिंघल और रणजीत सिंह शामिल रहे। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती भी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कुंभ मेले की सेनिटेशन योजना के समन्वय अधिकारी बने IAS नंदन कुमार, स्वच्छता योजना पर भी काम शुरू

October 5, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

कुंभ के लिए बन रहे चार पुलों का निरीक्षण, सीडीओ ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

September 6, 2026

श्रीमहंत रविंद्रपुरी का कड़ा बयान, बोले – कुंभ का विरोध करने वाले कर रहे हैं सनातन का विरोध

November 20, 2025

डीएम मयूर दीक्षित ने जीर्ण क्षीर्ण पड़े पौराणिक भीमगोडा कुण्ड का लिया संज्ञान, जल्द कराएंगे जीर्णोद्धार

November 13, 2025

गोवर्धन पूजा के बाद अन्नकूट का वितरण किया, विधायक मदन कौशिक और आदेश चौहान का सम्मान

October 23, 2025

देवी देवताओं के अपमान पर उत्तराखंड से बड़ा अभियान, विरोध में जागरूकता पोस्टर जारी

September 24, 2025

मुख्य सचिव आनंद बर्धन का हरिद्वार दौरा, यहां होंगे स्थाई निर्माण, बस अड्डे और जाह्नवी मार्केट ?

September 12, 2025
इन्हें भी पढ़े-

डोईवाला के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्तारी

अपराध December 23, 2024

हरिद्वार। डोईवाला निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का तीसरा आरोपी भी खानपुर थाना पुलिस…

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

युवक की हत्या से सनसनी, घसीटकर नदी के पास शव छोड़कर फरार हुए हत्यारोपी

November 24, 2024

हरिद्वार जनपद में 36 दरोगाओं के ट्रांसफर, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने देर रात किया बड़ा फेरबदल

March 22, 2025
अन्य खबरें

बिल्केश्वर रोड पर 6.5 किलोमीटर लंबे फुटपाथ की सौगात, कुंभ के बाद भी मिलेगा लाभ

October 7, 2026

दिल्ली के बदमाशों से हरिद्वार पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.