Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार रुड़की मास्टर प्लान को मंजूरी, HRDA की बोर्ड बैठक में 347.64 करोड़ का बजट पास
हरिद्वार

हरिद्वार रुड़की मास्टर प्लान को मंजूरी, HRDA की बोर्ड बैठक में 347.64 करोड़ का बजट पास

News DeskBy News DeskJune 20, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आवासीय नक्शे पास कराकर होटल और दूसरे व्यवसायिक काम करने वाले बिल्डिंग के मालिकों पर प्राधिकरण सख्ती की जाएगी। शिवालिक नगर और उत्तरी हरिद्वार के ऐसे इलाकों को चिन्हित कर नक्शे पास करने पर रोक लगा दी है। इसके लिए एचआरडीए विशेष सर्वे कराएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के पुराने भवनों के नवनिर्माण करने के लिए नक्शा पास करने की बाध्यता खत्म करने पर भी प्राधिकरण योजना तैयार कर रहा है। बोर्ड बैठक में 347.64 करोड़ का बजट भी पास किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पाने वाले लाभार्थियों के लिए ब्याज माफ करने को लेकर भी निर्णय लिया गया।

गुरुवार को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में हरिद्वार और रुड़की के मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी गई। यह प्लान अब नगर निगम, जिलाधिकारी कार्यालय, एचआरडीए कार्यालय, रूड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय और एसडीएम सदर कार्यालयों में प्रकाशित किया जाएगा। ताकि आम जनता अपनी आपत्तियां दर्ज करा सके। इन आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों के उन लाभार्थियों को अगली बोर्ड बैठक तक ब्याज में छूट दी गई है, जो किस्तों का भुगतान नहीं कर पा रहे थे। साथ ही शिवालिकनगर और भूपतवाला क्षेत्र में व्यावसायीकरण को रोकने के लिए अगले एक माह तक नक्शा पास करने पर रोक लगाई गई है। इन क्षेत्रों को एक माह के लिए फ्रीज जोन घोषित किया गया है। इस अवधि में कोई भी नया नक्शा पास नहीं किया जाएगा। यह मामला भी शासन को भेजा जाएगा। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 347.64 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी गई। यह राशि हरिद्वार के सुनियोजित विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर खर्च की जाएगी। विनय शंकर पांडे ने बताया कि हरिद्वार के मौहल्ला कड़च्छ में नाले के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। जिसमें 62 मीटर का कार्य शेष बताया गया। इसे बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए।


एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि ग्रामीण और पुरानी सघन आबादी वाले क्षेत्रों में यदि कोई व्यक्ति अपना पुराना भवन तोड़कर नया भवन बनाना चाहता है, तो उसे नक्शा पास कराने से छूट देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इससे ग्रामीणों को निर्माण कार्य में राहत मिलेगी। इंद्रलोक आवासीय योजना के तहत लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है। करीब 50 फ्लैट्स उनके मालिकों को आवंटित कर दिए हैं। पार्किंग, गार्डन और जिम भी विकसित किया जा रहा है।

आवारा पशुओं से निजात के लिए नगर निगम को दी जाएगी एम्बुलेंस..

बैठक के दौरान आवारा पशुओं के आतंक और डॉग बाइटिंग से निजात दिलाने पर भी चर्चा की गई। अंशुल सिंह ने बताया कि डॉग बाइटिंग और आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण, नगर निगम को एक एम्बुलेंस मुहैया कराएगा। एम्बुलेंस की मदद से आवारा पशुओं को निश्चित स्थान पर छोड़ा जाएगा।


2027 अर्धकुंभ मेले के लिए तीन हजार चार सौ करोड़ का प्रस्ताव, हरकी पैड़ी कॉरिडोर से नहीं प्रभावित होंगे कुंभ मेले के कार्य

विनय शंकर पांडे ने बताया कि 2027 अर्धकुंभ मेले का निर्माण कार्य ए, बी और सी तीन कैटेगरी में संपन्न कराया जाएगा। उनके द्वारा करीब 3400 करोड रुपए का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया और शासन द्वारा भारत सरकार को यह प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। भारत सरकार की उत्तर की प्रतीक्षा की जा रही है। हरकी पैड़ी कॉरिडोर पर बताया कि अर्ध कुंभ मेले और हर की पैड़ी कॉरिडोर के कार्य एक साथ होने से थोड़ी परेशानी आ सकती है लेकिन बहुत सारा क्षेत्र ऐसा है जो कुंभ मेले को प्रभावित नहीं करता। पहले उन प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा जिसे कुंभ मेले पर कोई असर न पड़े।

बैठक में डीएम मयूर दीक्षित, सचिव प्राधिकरण मनीष सिंह, नगर आयुक्त नंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी व बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Review: Bucket List Destinations 2021 Across the Globe

8.9 Uncategorized January 15, 2021

To understand the new smart watched and other pro devices of recent focus, we should…

अष्टमी पूजन और कन्या भोज में उमड़ी श्रद्धा, कन्याओं को उपहार भी दिए

September 30, 2025

हरिद्वार में वार्ड 40 से मोनिका वर्मा ने किया नामांकन, सांसद, विधायक और प्रभारी रहे मौजूद

December 30, 2024

Smartwatches are Aiming High and Their Price Too

January 12, 2021
अन्य खबरें

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.