Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»सिडकुल में बिजनौर की युवती को गोली मारने वाला युवक गिरफ्तार, प्रेम संबंध में उठाया खौफनाक कदम
अपराध

सिडकुल में बिजनौर की युवती को गोली मारने वाला युवक गिरफ्तार, प्रेम संबंध में उठाया खौफनाक कदम

News DeskBy News DeskDecember 20, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने युवती को गोली मारकर फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया। आरोपी युवती के दूसरे प्रेम संबंध से परेशान था और इसलिए उसने दो दिन पहले युवती के सर से सटाकर गोली मार दी और फरार हो गया। इतना ही नहीं उसका अगला टारगेट युवती का प्रेमी था। लेकिन अपने इरादों में कामयाब होने से पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

*क्या थी घटना-*

मंगलवार की रात थाना सिड़कुल क्षेत्रान्तर्गत अपने कमरे में काम कर रही युवती के सीने पर एक युवक द्वारा तमंचे से फायर किया गया था और मौके से फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल युवती के उपचार के सिड़कुल स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा मातहत संग अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई तथा आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष सिड़कुल को निर्देशित करते हुए टैक्निकल सपोर्ट की जिम्मेदारी सीआईयू हरिद्वार को सौंपी।

*कड़ी मशक्कत से मिली सफलता-*

आरोपी युवक की तलाश में गंभीरता से जुटी थाना सिड़कुल पुलिस व सीआईयू हरिद्वार ने लगातार कई एंगलों पर काम करते हुए घायल युवती के परिजनों से जानकारी जुटाई तथा कड़ी मेहनत के साथ सुरागरसी-पतारसी एवं डिजीटल एविडेंस इकट्ठा करते हुए आरोपित को बीती रात ITC कंपनी के पीछे नदी पुल के पास से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की। आरोपी युवक के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गोली मारने की ये थी वजह-*

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन कुछ समय से युवती का मोहित नाम के सुपरवाइजर से अफेयर हो गया। जिस कारण वह आरोपी से कम बात करते हुए किनारा कर रही थी।

ब्रेकअप व प्रेमिका के सुपरवाइजर के साथ घूमने जैसी बातों से बुरी तरह नाराज चल रहे आरोपी अतुल ने दोनों को ठिकाने लगाने का मन बनाया और दिनांक 17/12/2024 को दोनों को निपटाने के उद्देश्य से आया था लेकिन उस दिन कमरे में सिर्फ अपनी प्रेमिका के मिलने पर उसको गोली मार दी।

*अब सुपरवाइजर था निशाने पर-*

प्रेमिका को गोली मारने के बाद 22 वर्षीय आरोपी अतुल अब सुपरवाइजर मोहित को अपना निशाना बनाने की फिराक में घूम रहा था लेकिन हरिद्वार “सिडकुल” पुलिस की सक्रियता और मेहनत के चलते उसकी योजनाओं पर पानी फिर गया।

*कंपनी में रैकी कर पहुंचा था घर-*

फायरिंग का आरोपी युवक अतुल वारदात वाले दिन पहले उस कंपनी की रैकी करने पहुंचा था जहां प्रेमिका और सुपरवाईजर नौकरी करते थे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी दोनों की टोह न मिलने पर आरोपी पहले सुपरवाईजर के घर गया लेकिन सुपरवाईजर के घर पर भी न मिलने पर आरोपी को लगा कि दोनों प्रेमिका के कमरे में होंगे इसलिए सीधे प्रेमिका के कमरे पहुंचा और वहां पहुंचकर उसे गोली मार दी।

मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने पर स्थानीय जनता द्वारा हरिद्वार “सिडकुल” पुलिस की कार्यशैली एवं कप्तान के नेतृत्व की सराहना की गई।

*विवरण आरोपित-*
अतुल पुत्र दिलेराम निवासी ग्राम फिरोजपुर मुबारकपुर उर्फ नयागांव थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

*दर्ज मुकदमा व धारा-*
मु0अ0सं0- 676/ 2024 धारा 109 BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट

*पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी

2. थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा

3. उ0नि0 ब्रह्म दत्त बिजलवान (चौकी प्रभारी चौकी कोर्ट)

4. कांस्टेबल हरि सिंह

5. कांस्टेबल रविंदर

6. सीआईयू टीम हरिद्वा

र

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Elon Musk: Twitter Says Parts of Source Code Leaked Online

Uncategorized January 11, 2020

To understand the new politics stance and other pro nationals of recent times, we should…

30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बंद रहेगी बहादरपुर रेलवे फाटक, आदेश जारी

September 28, 2024

गौर्खाली महिला कल्याण समिति ने किया कमल खड़का को सम्मानित, निरंतर सेवा जारी रखने का दिलाया भरोसा

December 26, 2024

महेश प्रताप राणा ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-भ्रष्टाचार का अड्डा बनी रही शिवालिक नगर पालिका

December 30, 2024
अन्य खबरें

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

सामाजिक समरसता का संदेश, दलित परिवार के घर पहुंचे शिवा चौहान, साथ बैठकर किया भोजन

August 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,907 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,200 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.