Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने कांवड़ मेले की सफलता पर डीएम एसएसपी समेत अधिकारियों का सम्मान
हरिद्वार

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने कांवड़ मेले की सफलता पर डीएम एसएसपी समेत अधिकारियों का सम्मान

News DeskBy News DeskJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 25 जुलाई। कांवड़ मेला 2025 को सकुशल और व्यवस्थित संपन्न कराने पर शुक्रवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में श्रीमनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और अखाड़ा परिषद की ओर से कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटी निभाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की हौसला अफजाई की गई। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि इस बार का कांवड़ मेला प्रशासन, पुलिस और निगम के सामूहिक प्रयासों से ऐतिहासिक रूप से शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही, जिसमें हम सफल रहे।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि मेले में श्रीमहंत रविंद्र पुरी का मार्गदर्शन हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। सुरक्षा के हर पहलू पर बारीकी से निगरानी रखी गई और तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया। “करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना चुनौती था, लेकिन पुलिस बल ने टीम भावना के साथ इसे संभाला,” एसएसपी ने कहा।

विशिष्ट अतिथि मेयर किरण जैसल ने भी श्रीमहंत रविंद्र पुरी का आभार जताते हुए कहा कि उनका सामाजिक योगदान हमेशा प्रेरणादायी रहता है।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि इस बार का कांवड़ मेला प्रदेश सरकार के सशक्त नेतृत्व में पूर्णतः सकुशल रहा। “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा को लेकर जो गंभीरता और संवेदनशीलता दिखाई, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं,” उन्होंने कहा। श्रीमहंत ने अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता और समर्पण को मेले की सफलता का आधार बताया।

कार्यक्रम का संचालन एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने किया। सम्मान समारोह में एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, सचिव मनीष सिंह, एमएनए नंदन कुमार, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, एडीएम एफआर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसडीएम जितेंद्र सिंह, एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट, सीएमओ डॉ. आरके सिंह, कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, अमरजीत सिंह समेत अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में अखाड़ा सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, श्रीमहंत राजगिरी, ट्रस्टी अनिल शर्मा सहित कई संत और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

प्रयागराज कुंभ से पहले क्यों भिड़े थे साधु संत, जानिए पूरा मामला

देश-दुनिया November 8, 2024

प्रयागराज, 8 नवम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार प्रयागराज महाकुम्भ मेले को दिव्य और भव्य बनाने पर…

हरिद्वार पुलिस ने दबोचे 3 गौ तस्कर, 200kg गौमांस और जिंदा गौवंश बरामद

October 1, 2024

गैंगस्टर विनय त्यागी हत्याकांड की जांच करेगी एसआईटी, एसएसपी ने किया एसआईटी का गठन 

December 28, 2025

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 9 चालक गिरफ्तार, वाहन सीज, निरस्त होंगे डीएल 

October 26, 2025
अन्य खबरें

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.