Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»IAS ANSHUL SINGH का ऐतिहासिक कार्यकाल, हरिद्वार में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाकर लिखी विकास की नई पटकथा
उत्तराखंड

IAS ANSHUL SINGH का ऐतिहासिक कार्यकाल, हरिद्वार में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाकर लिखी विकास की नई पटकथा

हरिद्वार के बाद अल्मोड़ा का विकास होगा
News DeskBy News DeskOctober 13, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी हरिद्वार को खेलनगरी का रूप देने वाले और विकास की नई मिसालें कायम करने वाले आईएएस अंशुल सिंह का हरिद्वार कार्यकाल यादगार रहा। अब उन्हें अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपने कार्यकाल में अंशुल सिंह ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और रफ्तार दोनों जोड़ीं। उन्होंने न केवल अधूरे प्रोजेक्ट पूरे कराए, बल्कि कई ऐसे अभिनव कार्य किए, जिनसे हरिद्वार की पहचान एक आधुनिक और विकसित नगर के रूप में होने लगी। IAS ANSHUL SINGH

भल्ला स्टेडियम को दी अंतरराष्ट्रीय पहचान

अंशुल सिंह के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही  भल्ला स्टेडियम का कायाकल्प। उन्होंने इस पुराने स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला क्रिकेट स्टेडियम बनवाया। पहली बार यहां नाइट मैच आयोजित हुए, जिससे हरिद्वार खेल मानचित्र पर एक नई पहचान के साथ उभरा। जब ये स्टेडियम बन रहा था तो गुणवत्ता के लिए उन्होंने दिन रात एक कर दिया। खुद रात रात भर स्टेडियम खड़े रहकर स्टेडियम का निर्माण कराया। दिन में ड्यूटी और फिर रात को स्टेडियम में पहुंच जाते थे। इतना ही नहीं उनका ये प्रोजेक्ट खूब रंग लाया और यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां खेलने भी आए। रोजाना सैकड़ों युवा यहां प्रैक्टिस करके अपने हुनर को निखार रहे हैं। IAS ANSHUL SINGH

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बनाया बहु उद्देश्यीय केंद्र

हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को भी उन्होंने आधुनिक रूप दिया। यहां बैडमिंटन कोर्ट के साथ बॉक्स क्रिकेट, फुटबॉल ग्राउंड, लॉन टेनिस कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट और अत्याधुनिक जिम की सुविधा जोड़ी गई। गरीब और प्रतिभाशाली बच्चों के लिए फ्री स्पोर्ट्स कोचिंग योजना की शुरुआत कर उन्होंने सामाजिक समानता की मिसाल पेश की।

हाईवे के नीचे बने स्पोर्ट्स जोन, कोई सोच भी नहीं पाया और उन्होंने कर दिखाया

शहर की जगह-जगह सुंदरता और उपयोगिता का अनूठा संगम भी उनके कार्यकाल में देखने को मिला। हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जमीन को बेकार नहीं छोड़ा गया वहां स्पोर्ट्स जोन और पार्किंग क्षेत्र तैयार किए गए, जो शहरवासियों के लिए फिटनेस और मनोरंजन का केंद्र बन गए। IAS ANSHUL SINGH

आवासीय योजनाओं में आई रौनक

हरिद्वार विकास प्राधिकरण के अधीन लंबे समय से खाली पड़े इंद्रलोक आवासीय योजना के फ्लैट्स बिकवाने की पहल अंशुल सिंह ने की। इसके साथ ही उन्होंने गंगा व्यू और इंद्रलोक फेस-2 जैसी नई योजनाओं की शुरुआत की, जिससे आवासीय विकास को गति मिली।

हरिद्वार को दिया नया सौंदर्य

अंशुल सिंह के नेतृत्व में डामकोठी लेन को वीआईपी लेन के रूप में विकसित कर उसे सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। शहर के सौ से अधिक पार्कों का उच्चीकरण हुआ और नए पार्क बनाए गए। पौधारोपण अभियान में उन्होंने स्वयं भाग लेकर जनभागीदारी को बढ़ावा दिया। रोडी-बेलवाला, नारसन प्रवेश द्वार, भगवानपुर झील का सौंदर्यीकरण और विकास भी उनके ही कार्यकाल में हुआ। IAS ANSHUL SINGH

सुशासन और पारदर्शिता की नई शुरुआत

हरिद्वार में सुशासन कैंप अंशुल सिंह की एक नवोन्मेषी पहल थी, जिसके तहत अधिकारियों की टीमें घर-घर जाकर नक्शे पास करने और प्राधिकरण से जुड़े कार्य निपटाने लगीं। लघु आवासीय नक्शों के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया गया और आर्किटेक्ट्स की निशुल्क सुविधा दी गई। IAS ANSHUL SINGH

अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

हरिद्वार में अवैध निर्माणों और कालोनियों पर भी अंशुल सिंह ने सख्त कार्रवाई की। उनके नेतृत्व में 200 से अधिक अवैध कॉलोनियां सील की गईं और कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इससे शहर में अनुशासन और कानूनी व्यवस्था की पुनर्स्थापना हुई। IAS ANSHUL SINGH

मास्टर प्लान और प्रशासनिक सुधार

हरिद्वार-रुड़की मास्टर प्लान की रूपरेखा उनके निर्देशन में तैयार की गई। साथ ही, प्राधिकरण की कार्यशैली में बड़े बदलाव लाते हुए उन्होंने लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों की जवाबदेही तय की। इससे विभाग की कार्यक्षमता और जनता का विश्वास दोनों बढ़ा।

जनता ने सराहा, अफसर की शैली बनी मिसाल

हरिद्वार के लोगों का कहना है कि अंशुल सिंह एक ऐसे अधिकारी रहे, जिन्होंने हरिद्वार को धर्मनगरी से आगे बढ़ाकर खेलनगरी और स्मार्ट सिटी बनाने का सपना साकार किया। उन्होंने विकास को जमीनी रूप दिया और युवाओं को नई दिशा दी। अब जब अंशुल सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, तो हरिद्वारवासी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहते हैं जो अफसर हरिद्वार का चेहरा बदल गया, वह अब अल्मोड़ा की पहचान और ऊंची करेगा। IAS ANSHUL SINGH

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

रेलवे बोर्ड अलर्ट मोड पर: कांवड़ यात्रा से पहले स्टेशनों का निरीक्षण, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

Uncategorized July 10, 2025

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर रेलवे बोर्ड सतर्क हो गया है। मंगलवार को नॉर्थ…

AAP नेताओं ने किया बापू और शास्त्री को नमन, मौन रख दी श्रद्धांजलि

October 2, 2024

अघोषित बिजली कटौती से लालढांग के ग्रामीण परेशान, नहीं हो रही सुनवाई

March 14, 2026

आईपीएस बने उत्तराखंड के दो पुलिस अधिकारी, जल्द मिल सकती है नई जिम्मेदारी

October 4, 2024
अन्य खबरें

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.