Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 5000 Kg पॉलिथीन जब्त, 01 लाख का चालान

July 14, 2026

भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला में संगठन विस्तार व जनसंपर्क पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

July 14, 2026

कांवड़ मेले को लेकर एक्शन में नगर निगम, 50 से अधिक अतिक्रमण किए ध्वस्त, चलाया सफाई अभियान

July 14, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 5000 Kg पॉलिथीन जब्त, 01 लाख का चालान
अपराध

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 5000 Kg पॉलिथीन जब्त, 01 लाख का चालान

News DeskBy News DeskJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। कांवड़ मेले से पहले नगर निगम हरिद्वार ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5000 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की है। निगम प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में पॉलीथिन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद होने पर संबंधित गोदाम संचालक पर एक लाख रुपये का चालान भी किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह प्रतिबंधित प्लास्टिक कांवड़ मेले के दौरान बड़े पैमाने पर बाजार में उतारने की तैयारी थी।

मंगलवार को निगम प्रशासन की टीम को सूचना मिली कि एक गोदाम में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक, पॉलीथिन स्टोर की गई है। सूचना मिलने पर मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद के आवास पर बने गोदाम में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से बड़ी मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पॉलीथिन बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। नगर निगम की ओर से संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एक लाख रुपये की जुर्माना कार्रवाई भी की गई।

नगर निगम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गंगा घाट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पॉलीथिन बेचने वाले छोटे व्यापारियों को इसी गोदाम से प्रतिबंधित प्लास्टिक की आपूर्ति की जा रही है। यही प्लास्टिक गंगा स्नान, पर्व स्नान और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान गंगा घाटों व शहर में फैलने वाले कचरे तथा पर्यावरण प्रदूषण का प्रमुख कारण बनती थी। कांवड़ मेले को देखते हुए नगर निगम ने इस नेटवर्क पर निगरानी बढ़ा रखी थी। पुख्ता सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद कर ली।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि हरिद्वार को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। कांवड़ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ मेले के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

संयुक्त अभियान में नगर आयुक्त नंदन कुमार, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, तहसीलदार सचिन कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक नवीन नेगी सहित नगर निगम, तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

बच्ची के साथ नहर डूबी महिला के मामले में नया मोड़, भाई ने लगाया धक्का देने का आरोप, तलाश जारी

July 14, 2026

हरिद्वार में काठा के जंगल में 16 साल वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप, पहले प्रेमी की पिटाई, फिर दिया वारदात को अंजाम

July 14, 2026

पथरी क्षेत्र में तीन बाईकों की टक्कर,दो बाइक सवारों की मौत, कॉन्स्टेबल घायल

July 13, 2026

वनकर्मियों से की थी मारपीट, तीन आरोपी दबोचे तो मिले 500 के नकली नोटों की गड्डी। जानिए पूरा मामला 

June 28, 2026

लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में कार्रवाई

June 11, 2026

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

गौ तस्करी के लिए स्कॉर्पियो कार कार का करता था इस्तेमाल, पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा तस्कर, कार को किया सीज 

May 17, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे समेत दबोचा, हत्या के प्रयास के मुकदमे में कार्रवाई

अपराध June 11, 2026

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और हत्या के प्रयास के…

विधानसभा के विकास में जुड़ी एक और कड़ी, विधायक रवि बहादुर ने 30 लाख की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़को का शिलान्यास किया

June 29, 2025

हरिद्वार के एक मदरसे में पढ़ने वाले चार छात्र गायब, एक गुजरात और तीन हरिद्वार के, मचा हड़कंप हड़कंप

December 16, 2025

सुशासन कैंप में 294 नक्शे स्वीकृत, HRDA को 321 लाख रूपए के राजस्व की हुई प्राप्ति

May 8, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 5000 Kg पॉलिथीन जब्त, 01 लाख का चालान

July 14, 2026

भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला में संगठन विस्तार व जनसंपर्क पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

July 14, 2026

कांवड़ मेले को लेकर एक्शन में नगर निगम, 50 से अधिक अतिक्रमण किए ध्वस्त, चलाया सफाई अभियान

July 14, 2026

बच्ची के साथ नहर डूबी महिला के मामले में नया मोड़, भाई ने लगाया धक्का देने का आरोप, तलाश जारी

July 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,267 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,191 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.