Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए सिडकुल क्षेत्र में पैदल गश्त अभियान चलाया। बुधवार को थाना सिडकुल पुलिस ने थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में रावली महदूद बाजार में गश्त करते हुए अतिक्रमण हटाया और बिना नंबर व संदिग्ध वाहनों की जांच की। गश्त के दौरान पुलिस ने चार मोटरसाइकिलों को सीज किया, जबकि कुल 30 चालान किए गए। जिनमें से 15 चालान न्यायालय और 11 चालान मौके पर नगद काटकर जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने त्योहारों से पहले बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने…
हरिद्वार, संवाददाता। दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने पथरी पुलिस टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की। टीम ने ग्राम पदार्था के मुस्तफाबाद स्थित दो मिठाई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया, जहां बड़ी मात्रा में मिलावटी और अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार की जा रही मिठाई बरामद हुई। निरीक्षण के दौरान एक गोदाम में गुलाब जामुन, बतिशा और सफेद रसगुल्ला जैसे उत्पाद बनते पाए गए। गंदगी और अस्वच्छ माहौल देखकर टीम ने मौके से तीन…
हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में बुधवार सुबह गंगनहर किनारे टस्कर हाथी का शव मिलने से वन प्रभाग में हड़कंप मच गया। हाइटेंशन लाइन के नीचे झाड़ियों के बीच हाथी का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही वन प्रभाव की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों का दावा है कि करंट लगने से हाथी की मौत हुई है। फिलहाल हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह हरिद्वार वन…
अनिल शर्मा लालढांग। हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में बुधवार को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान बेहतर काम करने वाले 34 पुलिसकर्मी पर्सन ऑफ द मंथ पुरस्कार से नवाजे गए। सम्मेलन में एसएसपी डोबाल ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी डोबाल ने कहा कि पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य समाज की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड लेवल पर काम करने…
अनिल शर्मा । लालढांग, संवाददाता। हरिद्वार वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली झिलमिल झील जंगल सफारी का बुधवार से शुभारंभ हो गया। सफारी के गेट विधिवत रूप से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। अब वन्यजीव और प्रकृति प्रेमी 15 अक्टूबर से जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। यूनिट प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जंगल सफारी मार्ग को आकर्षक और सुगम बनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। करीब 22 किलोमीटर लंबे ट्रैक की मरम्मत कराई गई है। साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए कैंटीन, प्रशिक्षित नेचर गाइड, पेयजल, यात्री…
हरिद्वार, 15 अक्टूबर। सीनियर पीसीएस अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार का कार्यभार संभाल लिया। विकास भवन पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूलमालाएं व पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया और कार्य के प्रति निष्ठा व संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी और विकास योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और उनका सफल क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी व्यक्ति किसी समस्या…
ब्रेकिंग हरिद्वार। दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। यूपी रोडवेज की बस एक हाइड्रा वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। हादसा बढ़ेरी राजपूताना गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी घायल उपचाराधीन बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में हरिद्वार की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही हाइड्रा अचानक…
देहरादून। धर्मनगरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने ही पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बेटी ने पिता पर जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने एक साल पहले उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब वह जमानत पर बाहर आकर परिवार को धमकियां दे रहा है। पिता से पूरे परिवार को खतरा बताया पीड़िता…
दरभंगा (बिहार)। प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार को आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्हें दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। ऐसे में मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना तय माना जा रहा है। Mathili Thakur BJP News: मिथिला की बेटी अब राजनीति में मैथिली ठाकुर मिथिला क्षेत्र की लोकगायिका हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बीजेपी उनके इसी जनसमर्थन और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है। अगर उन्हें…
पिरान कलियर (हरिद्वार)। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक मदरसे में तीन महिला शिक्षिकाओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिक्षिकाओं ने मौलवी समेत सात अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र निवासी एक महिला शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पिछले कई वर्षों से उक्त मदरसे में बच्चों को पढ़ाती हैं। बीती 12 अक्टूबर को पढ़ाई के दौरान मौलवी ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और जबरन छेड़छाड़ करने…
