Author: News Desk

हरिद्वार, संवाददाता। धामी सरकार ने 2027 कुंभ मेले को लेकर हरिद्वार में तैयारियाँ तेजी से शुरू हो गई हैं। इस बार मेला प्रशासन ने स्थायी निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान दिया है ताकि मेला समाप्त होने के बाद भी शहरवासियों और श्रद्धालुओं को इन कार्यों का लाभ मिल सके। इसी कड़ी में पीडब्ल्यूडी विभाग ने करीब 48 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न स्थायी निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं। अनुमान है कि इन कार्यों से लगभग 20 लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि करीब 12 करोड़ रुपए की लागत…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय मार्ग पर रसियाबड़ गांव के पास बाइक और मैक्स वाहन की टक्कर में बाइक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रहा था। टक्कर लगते ही युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि वाहन का लोहे का बंपर मुड़कर पीछे…

Read More

एंकर – पढ़ाई से तंग आकर दो छात्र जम्मू कश्मीर से भागकर हरिद्वार पहुंचे और लावारिश अवस्था में भटक रहे थे। हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने जम्मू-कश्मीर स्थित छात्रावास से भागकर हरिद्वार पहुंचे दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों को पाकर परिजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने भावुक होकर हरिद्वार पुलिस व एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का आभार जताया। दरअसल पुलिस मुख्यालय स्तर से बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास के लिए प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत गठित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने शुक्रवार को हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य एवं उनके एक सहायक को 50000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। जिला पूर्ति कार्यालय में ही विजिलेंस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि किसी राशन डीलर से जिला पूर्ति अधिकारी ने 50000 की मांग की थी। इस संबंध में पीड़ित ने विजिलेंस को शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। जब पीड़ित ज्वालापुर स्थित…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के बिल्केश्वर रोड स्थित डीएफओ कार्यालय पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने खानपुर रेंज के रेंजर पर हठधर्मिता और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और रेंजर को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। वहीं डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। डीएफओ ने वन विभाग की एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया। दरअसल खानपुर रेंज में कुछ महिलाएं जंगल में लकड़ियां बिनने गई थी, जिन्हें वन विभाग की टीम ने पकड़…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर क्षेत्र के कुंआखेड़ा गांव से सटे खेतों में एक गुलदार के शावक का शव मिलने से सनसनी मच गई है। गन्ने के खेत में गुलदार का शव मृत पाया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह ग्रामीण अपने खेतों में गन्ने की कटाई के काम पर गए थे। तभी अचानक उन्हें गन्ने के खेत में गुलदार का शावक मृत पाया गया। गुलदार के शावक को शव को देखकर इलाके में सनसनी मच गई। ग्रामीणों द्वारा…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित विश्वप्रसिद्ध हरकी पैड़ी क्षेत्र गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के पोस्टर लगाए गए हैं। लगातार उठ रही मांग के बीच ये पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में साफ लिखा है कि अहिंदुओं का प्रवेश निषेध है। ये पोस्टर हरकी पैड़ी क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखने वाली संस्था गंगा सभा की ओर से लगाए गए हैं। पोस्टरों में लिखा गया है कि यह क्षेत्र 1916 के म्युनिसिपल एक्ट, हरिद्वार के अंतर्गत आता है और यहां अहिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। गौरतलब है कि हरकी पैड़ी सनातन धर्म और आस्था का प्रमुख केंद्र है। रोजाना यहां…

Read More

एंकर – प्रसिद्ध रैपर और सिंगर हनी सिंह गुरुवार दोपहर हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध नीलेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। मंदिर में दर्शन के दौरान हनी सिंह पूरी तरह श्रद्धा में लीन नजर आए। बताया जाता है कि वह समय समय पर इस मंदिर में दर्शन के लिए आते रहते हैं और इसे अपने जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ मानते हैं। हनी सिंह का मानना है कि नीलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया और उनका करियर एक बार फिर नई…

Read More

हरिद्वार। आज मकर संक्रांति का स्नान है और सुबह सवेरे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने पहुंचे। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी पर तो श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे और हर हर महादेव के जयघोष के साथ स्नान किया। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कह सकते हैं कि श्रद्धा ठंड पर भारी दिखाई पड़ रही है। घने कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और दान पुण्य कर पुण्य लाभ कमाया और…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। चंद्राचार्य चौक पर मंगलवार शाम आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान अचानक एक खड़ी कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचे आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। बीस मिनट की देरी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया था। कार्यक्रम चंद्राचार्य व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह आयोजित किया गया था। व्यापारी और स्थानीय लोग लोहड़ी जलाकर उत्सव मना रहे थे, तभी लोहड़ी की आग पास में खड़ी एक कार तक…

Read More