Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील
हरिद्वार

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

News DeskBy News DeskJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

.जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित जल निकासी एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश

.किसी भी आपदा अथवा क्षति की सूचना तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम को देने के निर्देश

.हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं, शिवभक्तों एवं नदी किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील

हरिद्वार। जनपद में लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, जलभराव, सड़क अवरुद्ध होने अथवा अन्य आपदा संबंधी घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें।

जलभराव से निजात दिलाने के निर्देश – जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, वहां संबंधित विभाग तत्काल जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही, यदि किसी सरकारी अथवा निजी संपत्ति को वर्षा के कारण क्षति पहुंचती है तो उसका तत्काल आकलन कर विस्तृत सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए।

कांवड़िए भी रहें अलर्ट – जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों से भी अपील की कि लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा घाटों एवं नदी तटों पर विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। उन्होंने सभी से सहयोग एवं संयम बनाए रखने की अपील की।

नदी नालों के पास न जाने की अपील – इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा तथा बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाने की सलाह दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित कर जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को न्यूनतम रखने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में सोच समझकर खरीदें जमीन, HRDA ने सीज की पांच अवैध कॉलोनियां, चलाया बुलडोजर

उत्तराखंड February 14, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण(HRDA) ने एक बार फिर से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी…

अमर बलिदानी शिवराम हरि राजगुरू के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-पंडित अधीर कौशिक

August 24, 2025

हर की पौड़ी पर लौटी गंगा की धारा, लगाई जा रही आस्था की डुबकी

October 17, 2024

हरिद्वार:20 हजार की रिश्वत लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस ने प्रभारी प्रधानाध्यक को भी दबोचा

December 18, 2025
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.