Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप
हरिद्वार

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

News DeskBy News DeskAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार में मंगलवार को महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी को लेकर पूरे दिन हाईवोल्टेज घटनाक्रम देखने को मिला। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी अपने शिष्यों के साथ महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी की तलाश में दिनभर अलग-अलग स्थानों पर खोजबीन करते रहे। देर शाम उन्हें मंगलौर थाना क्षेत्र की नखनौता चौकी में पाया गया, जिसके बाद यति नरसिंहानंद गिरी उन्हें अपने साथ लेकर चले गए।

महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी ने पहले घोषणा की थी कि वह हरिद्वार के स्वामी सर्वानंद घाट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून स्थित आवास तक पदयात्रा निकालेंगे और मंदिर विवाद में न्याय की मांग करेंगे। इसी घोषणा के तहत मंगलवार दोपहर करीब दो बजे यति नरसिंहानंद गिरी अपने समर्थकों और बड़ी संख्या में यति शिष्यों के साथ सर्वानंद घाट पहुंचे, लेकिन वहां महंत रामस्वरूपानंद गिरी नहीं मिले। बताया गया कि उनका मोबाइल फोन भी बंद था, जिसके बाद समर्थकों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

करीब तीन घंटे तक विभिन्न स्थानों पर खोजबीन के बाद शाम लगभग पांच बजे महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी मंगलौर थाना क्षेत्र की नखनौता चौकी में मिले। इसके बाद यति नरसिंहानंद गिरी, महामंडलेश्वर यति प्रत्यंग्या गिरी और उनके साथ मौजूद यति शिष्य उन्हें अपने साथ लेकर रवाना हो गए।

दो साल से मंदिर में सेवा करने का दावा

महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी ने बताया कि वह पिछले लगभग दो वर्षों से ग्राम दहियाकी स्थित शिव मंदिर में रहकर भगवान शिव की सेवा कर रहे थे। उनके अनुसार इस दौरान उन्होंने मंदिर में नियमित आरती, महायज्ञ, भंडारे और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कराया। उन्होंने मंदिर में नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना, दक्षिणमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर परिसर में शौचालय निर्माण कराने का भी दावा किया। उनका कहना है कि प्रत्येक एकादशी को स्थानीय महिलाएं मंदिर में भजन-कीर्तन भी करती हैं।

27 जुलाई की घटना का किया जिक्र

महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी ने आरोप लगाया कि 27 जुलाई 2026 की रात करीब नौ बजे गांव के कई लोग मंदिर परिसर में पहुंचे और उनके साथ अभद्रता की। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें मंदिर छोड़ने की धमकी दी, धार्मिक सामग्री के साथ तोड़फोड़ की और जबरन कागजों पर हस्ताक्षर कराए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें एक लाख रुपये देकर मंदिर खाली करने के लिए कहा गया, जिसे अगले दिन वापस ले लिया गया। भय के कारण उन्हें मंदिर छोड़ना पड़ा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसी रात उनके समर्थकों के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें धमकाया गया कि यदि उन्होंने महंत का समर्थन किया तो गांव से बाहर निकाल दिया जाएगा।

विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी ने पूरे घटनाक्रम के पीछे मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक काजी निजामुद्दीन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि विधायक के समर्थकों के इशारे पर यह घटनाक्रम हुआ और मंदिर के धूने को भी नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस को पहले भी दी शिकायत

महंत का कहना है कि उन्होंने 29 जुलाई को थाना मंगलौर में लिखित शिकायत दी थी। इसके अलावा पूर्व में भी थाना मंगलौर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को कई बार शिकायतें दी गई थीं। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराकर दोबारा मंदिर में स्थापित नहीं किया गया तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Mirrorless or DSLR: Which is Best for Your Next Camera?

Uncategorized January 12, 2021

To understand the new politics stance and other pro nationals of recent times, we should…

हेलीकॉप्टर वाले विधायक ने पूरा किया वादा, टॉपर बच्चों को कराई हवाई जहाज की सैर

July 15, 2024

हेतमपुर में आसपा पदाधिकारी ने जबरन उखाड़ डाली मकान की बल्लियां, वायरल हुआ वीडियो

February 21, 2025

धूमधाम से मनाया गया साधना कुटीर का नौवां वार्षिकोत्सव, महामंडलेश्वर ब्रह्मानंद के सानिध्य में कई दिग्गजों ने शिरकत की

November 25, 2025
अन्य खबरें

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.