Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»लापरवाही: सरकार मना रही प्रवेशोत्सव, जमालपुर के सरकारी स्कूल में नहीं दिया छात्रों को प्रवेश
हरिद्वार

लापरवाही: सरकार मना रही प्रवेशोत्सव, जमालपुर के सरकारी स्कूल में नहीं दिया छात्रों को प्रवेश

News DeskBy News DeskApril 24, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। शिक्षा विभाग में अध्यापकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालत ये है कि स्कूलों में अध्यापकों ने मनमानी करते हुए अपने नियम कायदे बना लिए हैं। ऐसा ही एक मामला उस दिन देखने को मिला, जब प्रदेशभर में सरकार के निर्देश पर 21 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा था। लेकिन राजकीय उच्चत्तर माध्यामिक विद्यालय जमालपुर कलां के बंद गेट के बाहर अभिभावक भरी धूप में खड़े रहे। सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए अभिभावकों से मिलने के लिए भी गेट नहीं खोला गया। जिससे स्कूल में प्रवेश लेने के लिए आए अभिभावक और बच्चे मायूस होकर लौट गए।

सरकारी स्कूलों में एक तरफ जहां अध्यापकों को बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार की ओर से प्रवेशोत्सव जैसे अभियान चलाकर अधिक से अधिक बच्चों के प्रवेश कराने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि, सरकारी योजनाओं से बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ सकें। इससे अप्रैल के नए सत्र में प्रवेश अभियान चलाकर सोमवार को प्रवेशोत्सव मनाए गए। सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिए गए। अभिभावकों और अभिभावकों को सम्मानित किया गया। उनसे दूसरे लोगों को भी सरकारी स्कूलों में प्रवेश के जागरूक करने का आह्वान किया गया। लेकिन, राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में उलटी ही गंगा बहती हुई देखी गई। यहां अभिभावकों को सम्मान तो दूर उन्हें स्कूल में प्रवेश के लिए अंदर तक नहीं आने दिया गया। स्कूल का गेट बंद होने से अभिभावक अपने बच्चाें के साथ बाहर खड़े रहे। स्कूल की छुट्टी होने के बाद अभिभावक अंदर गए तो उन्हें सीट नहीं होने का हवाला देकर लौटा दिया गया। जिससे अभिभावकों को निराश होकर लौटना पड़ा।

.राजकीय उच्चत्तर माध्यामिक विद्यालय जमालपुर कलां के बंद गेट के बाहर खड़े रहे अभिभावक

.प्रधानाध्यापक ने नहीं खोला गेट, नहीं मिले बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश, मायूस होकर लौटे संवाद न्यूज एजेंसी

मामला संज्ञान में नहीं है, लेकिन, प्रधानाध्यापक को स्कूल समय में अभिभावकों से मिलना चाहिए, क्योंकि, अभिभावक स्कूल में ही तो आएंगे, इसलिए, मामले की सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाएगी। जांच में अगर प्रधानाध्यापक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। — आशुतोष भंडारी, प्रभारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार

स्कूल समय में अभिभावकों से मिलने के लिए गेट नहीं खोलने के लिए प्रधानाध्यापक को पहले भी कई बार कहा जा चुका है, लेकिन, वो नहीं सुन रहे हैं। अपनी मनमानी कर रहे हैं। जिससे अभिभावकों को परेशान होना पड़ता है। इसकी शिकायत भी लगातार मिल रही है। अधिकारियों को स्कूल की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि, अभिभावक प्रधानाध्यापक से अपनी बात आसानी से रख सकें। – हरेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान, जमालपुर कलां

उच्चाधिकारियों के अनुमति के बिना स्कूल समय में किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं है। इसलिए, गेट बंद रखा जाता है। स्कूल में बैठने की व्यवस्था न होने के कारण प्रवेश बंद किए गए हैं।प्रमोद कुमार बर्थवाल, प्रधानाध्यापक

अभिभावकों की भी सुनिए पीड़ा:-

मैं अपने पौती का प्रवेश कराने के लिए आई हूं, लेकिन सुबह से दोपहर हो गई, स्कूल का गेट ही अब तक नहीं खुला है। जिससे अब वापस जा रही हूं। सरकार को ऐसे प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

रीता

अपने एक रिश्तेदार के बच्चे का प्रवेश कराना है। जिससे प्रधानाध्यापक से मिलने के लिए आई थी, लेकिन, वह बहुत ही अभद्रता के साथ व्यवहार करते हैं, पूरी बात भी नहीं सुनते हैं। इन्हें यहां से हटाया जाए।

सोनम सैनी

मुझे अपनी बेटी का कक्षा छह में प्रवेश करना है। स्कूल के प्रधानाध्यापक से प्रवेश के लिए तीन दिन से चक्कर काट रही हूं, लेकिन, वो प्रवेश ही नहीं दे रहे हैं। जिससे सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे खोखले साबित हो रहे हैं। गरीब हूं, अब कहां जाऊं।

संगीता गुप्ता,

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

आज का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें

आस्था August 5, 2024

हरिद्वार – 5-अगस्त-2024 दिन *सोमवार* विक्रम संवत 2081(वर्षा ऋतु) *(कालयुक्त संवत)* शकसंवत 1946 *सूर्योदय 05:36…

स्वामी रामदेव ने फहराया तिरंगा, संन्यासियों को भी भारत रत्न देने की बात कही

January 26, 2026

ब्रेक चिपकने से जनसेवा एक्सप्रेस अचानक रुकी, धुआं उठता देख यात्रियों में मची अफरातफरी, 20 मिनट बाद ट्रेन रवाना

June 24, 2025

सरकरी कार्यालयों में हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह की छापेमारी, कर्मचारियों में हड़कंप

December 13, 2024
अन्य खबरें

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.