Author: News Desk

एंकर – कनखल थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार का विरोध करना मोहल्लावासियों को भारी पड़ गया। सोमवार देर रात पड़ोसियों और एक महिला के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। लोगों ने महिला पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया लेकिन महिला ने अपने दर्जनों परिचितों को मौके पर बुला लिया। धक्का मुक्की और गाली गलौज के बीच हालात बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस के मुताबिक, देर रात सूचना मिली…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र स्थित सप्तसरोवर में स्थित लाल माता वैष्णो देवी मंदिर में माता लाल देवी जी का 103वां जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया तथा दूर-दूर से आए संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता अखंड परमधाम के परमाध्यक्ष युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज ने की, जबकि संचालन जूना अखाड़ा के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत देवानंद सरस्वती द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और माता…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में पुराने पीर के पास नहर पटरी मार्ग पर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई 20 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीती 17 फरवरी को पुराने पीर के पास नहर पटरी मार्ग पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सिर पर गहरे घाव और पत्थर…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब जयमाला की रस्म से ठीक पहले दूल्हा-दुल्हन के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ा कि दुल्हन ने सार्वजनिक रूप से शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई और हालात बेकाबू हो गए। अंततः बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।घटना खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां रुड़की क्षेत्र से बारात आई थी। जानकारी के अनुसार, जयमाला की रस्म शुरू होने वाली थी। इसी दौरान किसी बात को…

Read More

नगर निगम हरिद्वार ने अवैध मीट दुकानों की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग को सौंपीहरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार ने जनस्वास्थ्य एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज्वालापुर क्षेत्र में व्यापक सर्वेक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान मीट विक्रेताओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें 40 से अधिक ऐसे विक्रेता चिन्हित किए गए जिनके पास खाद्य सुरक्षा विभाग का वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। नगर निगम द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सभी संबंधित प्रतिष्ठानों का सर्वेक्षण विगत माह पूर्ण किया गया। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस, साफ-सफाई की स्थिति, कचरा निस्तारण व्यवस्था और मांस के भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं की…

Read More

नई दिल्ली। एआई समिट 2026 से पूर्व नई दिल्ली स्थित डेनिश रेजिडेंसी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लोकतंत्र और शासन पर प्रभाव को लेकर उच्च स्तरीय रणनीतिक संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं केरल चुनाव प्रभारी रोहन सैगल ने भाग लिया। संवाद में देशभर के युवा राजनीतिक और नीति नेतृत्वकर्ताओं ने एआई के उभरते प्रभाव, वैश्विक तकनीकी नीति और लोकतांत्रिक ढांचे पर इसके असर पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की मेजबानी भारत में डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन, दूतावास के उप प्रमुख मार्टिन पीटरसन तथा डेनमार्क की टेक एम्बेसडर…

Read More

हरिद्वार, 19 फरवरी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने स्वर्ण समाज से यूजीसी के विरोध में 8 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। निकुंज विहार कालोनी ज्वालापुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सरकार समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। यूजीसी जैसा काला कानून लागू कर सरकार ने स्वर्ण समाज के हितों पर कुठारघात करने का काम किया है। यूजीसी का दुरूपयोग कर स्वर्ण समाज के बच्चों को झूठे मामलों में फंसाया…

Read More

हरिद्वार, 18 फरवरी। हरिद्वार में अखंड परशुराम अखाड़े के नेतृत्व में सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी से जुड़े नए प्रावधानों के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना पीठाधीश्वर यति नरसिम्हानंद गिरी समेत सैकड़ों लोगों ने हाथों में मशाल लेकर खन्ना नगर से लेकर ऋषिकुल मैदान तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कानून वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही आगामी आठ मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया। जुलूस के दौरान यति नरसिंहानंद गिरी ने आरोप लगाया कि…

Read More

हरिद्वार, 16 फरवरी। कांवड़ मेले के सफल समापन के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने शहर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य मेले के दौरान एकत्र हुए कचरे का त्वरित निस्तारण कर शहर को पुनः स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित बनाना रहा। इस अभियान में शांतिकुंज और पतंजलि सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे जनसहभागिता की प्रभावी मिसाल देखने को मिली। चमगादड़ टापू क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए करीब 200 स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया और कांवड़ यात्रियों द्वारा छोड़े गए अपशिष्ट को हटाया। इस क्षेत्र से…

Read More

उत्तराखंड। उत्तराखंड पुलिस विभाग में कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है। उनकी जगह आईपीएस नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले के कप्तान की जिम्मेदारी दी गई। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। उद्यमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा की जगह अजय गणपति कुमार को नया एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।

Read More