Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»वायरल»चंडीघाट पुल के नीचे गंगा में पोकलैंड से अवैध खनन, वीडियो वायरल, आखिर किसकी परमिशन से उतारी गई पोकलैंड
वायरल

चंडीघाट पुल के नीचे गंगा में पोकलैंड से अवैध खनन, वीडियो वायरल, आखिर किसकी परमिशन से उतारी गई पोकलैंड

News DeskBy News DeskJune 17, 2025Updated:June 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। गंगा संरक्षण के दावों के बीच हरिद्वार में चंडीघाट पुल के नीचे अवैध खनन का मामला सामने आया है। गंगा में भू कटाव रोकने की योजना की आड़ में बीते कई दिनों से भारी मशीनों जैसे जेसीबी और पोकलैंड की मदद से अवैध खनन किया जा रहा है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया कि यह सब कार्य तटबंदी की मरम्मत के नाम पर हो रहा है लेकिन हकीकत में गंगा से निकाली जा रही रेत और बजरी का प्रयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है जो नियमों के खिलाफ है। यूपी के ठेकेदारों पर अवैध खनन के आरोप लगाए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा गंगा तट पर किए जा रहे इस कार्य में खनिज सामग्री बाहर से लाने का प्रावधान है लेकिन ठेकेदार गंगा से ही रेत-बजरी निकालकर सीधे उपयोग कर रहे हैं। यह न सिर्फ खनन नियमों का उल्लंघन है बल्कि सरकार को राजस्व की भारी हानि भी पहुंचा रहा है। गंगा में जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के संचालन से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद गंगा संरक्षण को लेकर काम करने वाले संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि गंगा में इस तरह मशीनें चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है फिर भी यह कार्य खुलेआम किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि इस प्रकरण में शामिल सभी जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और आगे से ऐसे कार्यों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए ताकि गंगा का प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण संतुलन बना रहे। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते लेकिन गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान देने की परम आवश्यकता है।

हरिद्वार में गंगा रक्षा के लिए काम करने वाली संस्था मातृ सदन ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अपने कई संतो को बलिदान कर दिया और आज भी यह संस्था गंगा नदी के संरक्षण और संवर्धन के लिए अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। बलिदानों के बावजूद भी अधिकारी अवैध खनन पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। यहां सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर किसकी परमिशन से गंगा में प्रतिबंधित पोकलैंड मशीन उतारी गई है।

वहीं दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और जिला खनन अधिकारी को मौके पर जाकर तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंगा की अविरलता और निर्मलता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

दुनिया का सबसे लंबा किशोर पहुंचा पतंजलि योगपीठ, 8 फुट 2 इंच हाइट देखकर स्वामी रामदेव भी हुए आश्चर्यकचकित 

April 12, 2026

15 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरा गुलदार, ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित निकाला बाहर

March 12, 2026

लालढांग क्षेत्र में भालू दिखने से दहशत, आबादी में घुसा भालू, वायरल हुआ वीडियो

March 9, 2026

हरिद्वार में भालू की दस्तक, लालढांग क्षेत्र में भालू दिखाई देने से दहशत में आए लोग

February 2, 2026

तलाक के सवाल पर मीडियाकर्मियों पर भड़कीं अपर्णा यादव, वायरल हुआ वीडियो

January 23, 2026

लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, बीस मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाया साहस

January 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

टोल प्लाजा पर डंपर ने कुचली तीन कार, दो की मौत, सीसीटीवी वायरल

अपराध March 24, 2025

देहरादून – देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक अनियंत्रित डंपर ने तीन कारों…

पत्रकारों द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित

March 10, 2025

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 5000 Kg पॉलिथीन जब्त, 01 लाख का चालान

July 14, 2026

उत्तरी हरिद्वार में जंगली बंदरों का आतंक, सड़कों पर उतरे लोग

December 5, 2024
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.