Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»आज का राशिफल एवं पंचांग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें
आस्था

आज का राशिफल एवं पंचांग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें

News DeskBy News DeskSeptember 14, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार – आज का पंचांग व राशिफल


14-सितम्बर-2024 दिन शनिवार विक्रम संवत 2081(शरद ऋतु) (कालयुक्त संवत) शकसंवत 1946 सूर्योदय 05:58 सूर्यास्त 18:32 सूर्य- राशि (सिंह) दक्षिणायन

एकादशी (पद्मा एकादशी) व्रत आज।

प्रदोष व्रत व श्री वामन जयंती कल रहेंगी!

मित्रों आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष कि एकादशी तिथि है आज का नक्षत्र उत्तराषाढा है आज चन्द्रमा मकर राशि में है आज दिशाशूल :- पूर्व दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो उडद का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का राहुकाल 09:0 से 10:40 तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे!
पंचक कल रविवार रात्रि 29:51 से प्रारम्भ होंगे!


मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):- आपको अपनी सोच का दायरा बढ़ाना होगा। व्यर्थ की बातों को इग्नोर करने का प्रयास करें। जो साथी आपसे दूर हो गए हैं उनसे बातचीत करके संबंधों को ठीक करें। बने बनाए कामों में अचानक रुकावटें उत्पन्न होंगी लेकिन कुछ संघर्ष के बाद काम बन जाएगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा और आय के साधनों में भी परिवर्तन आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है। परीक्षाओं में सफल होंगे। दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :- नवीन कार्य की योजना बन सकती है। अगर आप पूरी शिद्दत से मेहनत करते हैं तो काफी समय से रुके हुए कार्य शीघ्रता से पूरे हो सकते हैं। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को शुभ संकेत मिलेंगे। परिवार के लोग सहयोग करेंगे। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नौकरी और करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी भी विषय पर बहस करने से परहेज रखें।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :- आज आपके पराक्रम और हौसले में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से वार्ता होगी। कार्य स्थल पर सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। रिश्तों की डोर को मजबूती से बनाए रखें। आज आपको अच्छा पारिवारिक सुख हासिल होगा। नवीन कार्य सफल होंगे। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। गाय, कुत्ते, कीड़े मकोड़ों को भोजन, पक्षियों के लिए पीने का पानी और दानों का इंतजाम करना मानसिक शांति देगा।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :- मन में भय और नकारात्मकता रहेगी। आप अगर आज के दिन लक्ष्य बनाकर चलते हैं तो काफी दिनों से लंबित कार्य शीघ्रता से पूरे हो सकते हैं। आपकी मदद से किसी को लाभ मिलेगा। आपके जीवन में कुछ विशेष घटित हो सकता है। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें। धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :- संतान की तरफ से मन में संतुष्टि के भाव रहेंगे। अपने मन में उत्पन्न होने वाली बातों को आज गुप्त रखें। पारिवारिक मामलों की ओर आज आपका ध्यान अधिक रहेगा। जीवनसाथी से मधुरता का भाव रहेगा। शेयर मार्केट में धन का निवेश सोच समझकर करें। आप मोबाइल अथवा किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पर धन खर्च कर सकते हैं। शुभ समाचार मिलेगा। कई दिनों से अटका कार्य आज पूरा हो सकता है। किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाए रखना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :- आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं। बेवजह की यात्रा को टालने का प्रयास करें। मनमुटाव दूर करने के लिए अपनों के साथ समय व्यतीत करें। किसी गंभीर मुद्दे पर परिवार में चर्चा के बाद ही निर्णय लें। गाय, कुत्ते, कीड़े मकोड़ों को भोजन, पक्षियों के लिए पीने का पानी और दानों का इंतजाम करना मानसिक शांति देगा।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):- आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। किसी भी विषय पर तर्क-वितर्क अपने स्तर के व्यक्ति से ही करें। दांपत्य जीवन मधुर होगा। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रेम संबंध सफल होंगे। स्थायी सुखों में वृद्धि होगी। परिणाम अनुकूल होंगे। ध्यान और योग आपके लिए उत्तम रहेगा।
https://chat.whatsapp.com/D5Vl0Q22Cfb6IsRRhUAOhP
अगर आप व्यक्तिगत रूप से या फोन पर एस्ट्रोलॉजर अवनीश शर्मा से अपनी समस्याओं को लेकर बात करना चाहते हैं, अपनी नई जन्मपत्रिका बनवाना चाहते हैं या अपनी जन्मपत्रिका दिखाकर उचित सलाह चाहते हैं, तो आप बात करें या वाट्स अप कर सकते हैं।
लैब टेस्टेड सर्टिफिकेट के साथ सभी प्रकार के राशीरत्न, अभिमंत्रित यंत्र, रुद्राक्ष एवं माला इत्यादि उपलब्ध हैं। कोरियर द्वारा भेजने की सुविधा।
पंडित अवनीश शर्मा ज्योतिषाचार्य 9219182270


वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :- आज आपके बनते काम में विघ्न आ सकता है। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। किसी के साथ भी अनावश्यक वार्तालाप से बचें। भावुकता आपको नुकसान दे सकती है। महत्वपूर्ण कार्य के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आध्यात्मिक पक्ष एवं परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी। निकट संबंधियों एवं परिवारजनों के साथ पार्टी का आनंद लेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):- आपके लिए आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप कोशिश करेंगे कि सभी कामों को छोड़कर घर वालों के साथ वक्त बिताया जाए। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे अवश्य पूरा करें। वरना लोगों के सामने आप की छवि बिगड़ भी सकती है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है, बेहतर होगा कि उन्हें सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :- किसी बात को लेकर मन में चिंता और भय की स्थिति रह सकती है। आज के दिन मानसिक तौर पर मन शांत रह सकता है। क्रोध से बचने का प्रयास करें। यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होगा। कार्यस्थल पर बढ़ रही जिम्मेदारियों को बोझ न समझें, यह आपके लिए प्रगति का संकेत हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, उनके सहयोग आपके लिए कारगर रहेंगे। वाणी द्वारा आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :- आज सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। घर में आनन्द का वातावरण रहेगा। विरोधी अपनी योजनाओं में असफल होंगे। घर से ही महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावी तरीके से अंजाम दे पायेंगे। आपको अपने परिवार और मित्रों के बीच में एक संतुलन बनाना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य के कारण चिंतित रहेंगे। दूसरों पर अच्छा प्रभाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। अनावश्यक यात्रा या घूमने फिरने से बचें।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आप अतीत में अटके रहने के बजाय इन मौजूदा पलों का आनंद उठाने की भरपूर कोशिश कीजिए। अपने विचारों को स्पष्ट रखें। अपनी योजनाओं को किसी के सामने ज्यादा जाहिर न करें। आपकी गुप्त योजनाएं आपके काम में फायदा देंगी। किसी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी हो सकती है। किसी की कही हुई बात पर भरोसा न करें। कुछ लोगों से आपको बहुत उपयोगी सलाह भी मिलेगी। जरूरी काम निपटाने के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद मिल सकती है।

आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।
https://chat.whatsapp.com/D5Vl0Q22Cfb6IsRRhUAOhP

श्री हनुमंत धाम साई शनि मंदिर” लक्सर
पं अवनीश शर्मा (ज्योतिषाचार्य) 9219182270

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

कुंभ के लिए बन रहे चार पुलों का निरीक्षण, सीडीओ ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

September 6, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, होगी कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

जंगल में टाइगर का शिकार, वन गुज्जरों ने मरी हुई भैंस पर छिड़का जहर, फिर काटे डाले टाइगर के पैर

May 19, 2026

AI समिट 26 से पहले डेनिश रेजिडेंसी में युवा नेताओं का रणनीतिक संवाद, रोहन सैगल ने किया प्रतिभाग

February 21, 2026
इन्हें भी पढ़े-

उमेश कुमार और चंद्रशेखर रावण ने किया आंदोलन का एलान, तय की तारीख

उत्तराखंड September 30, 2024

हरिद्वार, 30 सितंबर। सोहलपुर गाड़ा निवासी मृतक वसीम उर्फ मोनू व शान्तर शाह में दलित…

साल के आखिरी दिन हरिद्वार पुलिस गिफ्ट, 34 लाख की कीमत के 138 खोए मोबाइल लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान

January 1, 2026

कांस फिल्म फेस्टिवल में चमकी उत्तराखंड की बेटी आरुषि निशंक, खूब वायरल हो रही तस्वीरें

May 21, 2025

स्वागत का सिलसिला जारी, हरिद्वार के श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र ने किया प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत

April 11, 2025
अन्य खबरें

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026

गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

October 2, 2026

गांधी जयंती पर खेलों के जरिए स्वस्थ जीवन और अनुशासन का संदेश,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.