Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 26 अक्टूबर। अर्मेद्धकुंभ मेला 2025 की तैयारियों के तहत गंगा किनारे बन रहे घाटों में दरारें आने से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभागों के बीच तकरार शुरू हो गई है। करोड़ों की लागत से बन रहे इन घाटों के निर्माण में तकनीकी खामियां सामने आने के बाद अब जांच और जवाबदेही की मांग उठ रही है। अर्द्धकुंभ के बजट से करीब दो किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण 42 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। दरारें दिखने के बाद मेला प्रशासन ने दावा किया है कि घाटों की मुख्य आधार संरचना पूरी तरह सुरक्षित है। अधिकारियों…
लक्सर (हरिद्वार), 26 अक्टूबर। हरिद्वार जिले के लक्सर में एक विवाहिता ने घरेलू हिंसा से परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर लिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे देहरादून के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला को संतान न होने के कारण ससुराल पक्ष के लोग लगातार ताने मारते और प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांच साल पहले हुई थी शादी, संतान न होने पर प्रताड़नाजानकारी के मुताबिक,…
हरिद्वार, 26 अक्टूबर — छठ पूजा के मद्देनजर नगर निगम हरिद्वार ने नगर क्षेत्र के सभी घाटों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी और सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल ने घाटों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस छठ पर्व पर हरिद्वार के घाटों पर श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में पूजा कर सकें। इसके लिए घाटों की सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी वार्डों में नोडल अधिकारी…
हरिद्वार, 25 अक्टूबर। यातायात नियमों की अनदेखी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने शनिवार की रात सख्त कार्रवाई की। सिडकुल थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नौ लोगों को ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में हिरासत में लिया और उनके नौ वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा स्वयं पुलिस टीम के साथ रातभर सड़कों पर मौजूद रहे और उन्होंने चेकिंग अभियान की अगुवाई की। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के आदेशों के तहत जनपद में चलाए जा…
हरिद्वार। भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखण्ड के चेयरमैन एवं ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी ने उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। डॉ. चौधरी को भारतीय रेडक्रास समिति की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली देश की सर्वोच्च नीति निर्धारण संस्था राष्ट्रीय प्रबंधन समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया है। नई दिल्ली स्थित रेडक्रास भवन में सम्पन्न हुए चुनाव में देश के सभी 28 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व स्वयं डॉ. नरेश चौधरी ने किया। चुनाव में देश को चार रीजन नार्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट में बाँटकर प्रतिनिधियों का…
लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार जिले के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। घर के बाहर बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़कर तेज आवाज निकालने की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर युवक के परिवार ने न सिर्फ हमला कर दिया, बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ डाली। पुलिस टीम पर हमला होते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दूसरी टीम मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी प्रदीप…
हरिद्वार। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी शुक्रवार शाम धर्मनगरी हरिद्वार पहुँचीं, जहाँ उन्होंने विश्वप्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। साक्षी ने छठ पूजा से पहले विधिवत स्नान कर पूजा-अर्चना की और ग़रीब-असहाय लोगों को प्रसाद वितरण भी किया। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने जानकारी दी कि साक्षी धोनी अपने परिवार के साथ हरकी पैड़ी पहुँची थीं। उन्होंने माँ गंगा की आराधना की और ग़रीबों को प्रसाद वितरित कर धार्मिक परंपरा का पालन किया। उन्होंने बताया कि साक्षी धोनी बेहद सादगीपूर्ण स्वभाव की महिला हैं, और…
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में 18 अक्टूबर की सुबह हाईवे किनारे मिली महिला की अधजली लाश के रहस्य से आखिरकार पर्दा उठ गया है। हरिद्वार पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझाते हुए काशीपुर निवासी ट्रक ड्राइवर सलमान और उसकी सहयोगी मेहरुन्निसा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की शिनाख्त 35 वर्षीय सीमा खातून, निवासी काशीपुर, के रूप में हुई थी। प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजहपुलिस जांच में सामने आया कि विवाहित महिला सीमा खातून का आरोपी सलमान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सलमान अविवाहित था और किसी…
लक्सर, हरिद्वार। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी की निशानदेही पर अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ बेचने वाले पंसारी यानी दुकानदार की दुकान से 18 जरीकैन में भरा करीब 800 लीटर तेजाब बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मामला ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर का है। वादी शेर सिंह पुत्र सुलहड सिंह निवासी भिक्कमपुर ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया कि 21 अक्तूबर 2025 की शाम उसके बच्चे गांव में अपने साथियों के साथ पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान गांव…
हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2025 को एक व्यक्ति ने थाना कनखल में तहरीर दी थी कि उसकी 16 वर्षीय साली घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान कांवली व्योमप्रस्थ जीएम रोड देहरादून निवासी एक युवक का…
